अब TikTok वीडियो बनाकर Monalisa कर रही टाइमपास, पति विक्रांत भी दे रहे साथ

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Apr 2020 1:01 PM

विज्ञापन

Monalisa- भोजपुरी स्टार मोनालिसा टिक टॉक वीडियो बनाकर अपना टाइमपास कर रही है. उनका यह टिक टॉक वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण आम से लेकर खास लोग सब अपने- अपने घरों में कैद है. लॉकडाउन (Lockdown) के इन दिनों में सेलेब्स खुद को व्यस्त रखने के लिए कभी खाना बना रहे है तो कोई घर की सफाई कर रहा है. अब ऐसे में भोजपुरी स्टार मोनालिसा टिक टॉक वीडियो (Tiktok video) बनाकर अपना टाइमपास कर रही है. उनका यह टिक टॉक वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

मोनालिसा अपने पति विक्रांत के साथ टिक टॉक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है. उन्होंने अपने दो कॉमेडी वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें वह पति विक्रांत राजपूत से सवाल करती हुई नजर आ रही हैं और विक्रांत उसका फनी जवाब मन में देते हुए नजर आ रहे हैं.

कुछ दिन पहले ही मोनालिसा ने एक बोल्ड तसवीर पोस्ट की थी, जिसमें वो मोनोकिनी में नजर आयी थी. उन्‍होंने हल्‍क मेकअप किया था और ओपन हेयर रखे थे. वह पूल साइड में पोज दे रही थी. उनकी इन तसवीरों को फैंस ने बेहद पसंद किया था और इसपर जमकर प्रतिक्रियाएं भी दिया था.

उन्‍होंने इन तसवीरों को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा- जब मैं स्विम करने जाया करती थी. अभी मैं ही वक्‍त घर पर हूं…आपलोग भी रहिये प्‍लीज.’ एक यूजर ने लिखा- आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं.’

वहीं, मोनालिसा ने एक और तसवीर इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वह पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ रही हैं. इन तसवीरों को देखकर लग रहा है कि यह दुर्गा पूजा के समय की तसवीर है और दोनों दुर्गा मां के दर्शन करते नजर आ रहे हैं. मोनालिसा ब्‍लू कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

मोनालिसा अपने शो ‘नजर’ का पहला सीजन पूरा कर चुकी हैं और अब वह इसके दूसरे सीजन ‘नजर 2’ में नजर आ रहीं है. इस शो में वो एक डायन का किरदार निभा रही हैं. इसके अलावा उनकी भोजुपरी फिल्‍में भी दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई हैं. अभिनेत्री ने हिंदी और भोजपुरी के अलावा बंगाली और कन्‍नड़ फिल्‍मों में भी काम किया है.

गौरतलब है कि मोनालिसा पॉपुलर रियलटी शो ‘बिग बॉस 10’ में नजर आयी थीं. मोनालिसा इस शो की सेलीब्रिटी कंटेंस्‍टेंट थीं. शो में ही मोनालिसा ने विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी. इसी साल 17 जनवरी को मोनालिसा और विक्रांत ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola