अब वर्कआउट करते हुए Monalisa की तसवीर वायरल, बोली- मौके का फायदा उठाओ..

Updated:
विज्ञापन
अब वर्कआउट करते हुए Monalisa की तसवीर वायरल, बोली- मौके का फायदा उठाओ..

Monalisa ने सोशल मीडिया पर एक तसवीर शेयर की है, जिसमें वो वर्कआउट करती नजर आ रही है. मोनालिसा की इस तसवीर पर फैंस खूब पसंद कर रहे है.

विज्ञापन

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देश को 21 दिनों तक लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया गया है. इसकी वजह से सेलेब्स अपने घरों में टाइम बिता रहे है. इस बीच भोजपुरी फिल्मों की फेमस अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa) ने सोशल मीडिया पर एक तसवीर शेयर की है, जिसमें वो वर्कआउट करती नजर आ रही है. मोनालिसा की इस तसवीर पर फैंस खूब पसंद कर रहे है. इसके साथ खूब शेयर भी कर रहे है.

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम से एक तसवीर पोस्ट की है. इसमें वो पिंक मैट पर वर्कआउट करती नजर आ रही है. उन्होंने दो चोटियां बांधी हुई हैं. मोनालिसा ने स्पोर्ट्स ब्रा और शॉर्ट्स पहने हुए हैं और स्पोर्ट शूज पहन कर वह घर में ही वर्कआउट कर रही हैं. तस्वीर के कैप्शन में मोनालिसा ने लिखा, ‘हर नया दिन एक नई संभावना है खुद को बेहतर बनाने के लिए. इस मौके का फायदा उठाओ और इससे ज्यादा से ज्यादा प्राप्त करो.’

इससे पहले मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर मोनोकिनी पहने हुए तसवीर शेयर की थी. इन तसवीरों में वो बिना मेकअप के भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी. तसवीर के कैप्शन में लिखा था, ये उन दिनों की बात है जब मैं स्विमिंग के लिए जाया करती थी. अभी मैं हर वक्त घर पर ही हूं, आप लोग भी रहिए प्लीज.

मोनालिसा ने इसके अलावा एक और तसवीर इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वह पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ नजर आ रही हैं. इन तसवीरों को देखकर लग रहा है कि यह दुर्गा पूजा के समय की तसवीर है और दोनों दुर्गा मां के दर्शन करते नजर आ रहे हैं. मोनालिया ब्‍लू कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

View this post on Instagram

🙏🙏🙏….

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

मोनालिसा अपने शो ‘नजर’ का पहला सीजन पूरा कर चुकी हैं और अब वह इसके दूसरे सीजन ‘नजर 2’ में नजर आ रहीं है. इस शो में वो एक डायन का किरदार निभा रही हैं. इसके अलावा उनकी भोजुपरी फिल्‍में भी दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई हैं.

गौरतलब है कि मोनालिसा ने बिग बॉस 10 में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी की थी. मोनालिसा इस शो की सेलीब्रिटी कंटेंस्‍टेंट थीं. अभिनेत्री ने हिंदी और भोजपुरी के अलावा बंगाली और कन्‍नड़ फिल्‍मों में भी काम किया है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola