ePaper

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने शेयर की पति संग रोमांटिक तसवीर, यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट

Updated at : 15 Aug 2020 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने शेयर की पति संग रोमांटिक तसवीर, यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट

bhojpuri actress monalisa shares romantic photo with husband vikrant singh rajpoot: टीवी और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) लगातार अपनी खूबसूरत तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी हैं. अब मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ एक रोमांटिक तसवीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

विज्ञापन

Bhojpuri Actress Monalisa romantic photo: टीवी और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) लगातार अपनी खूबसूरत तसवीरों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी हैं. अब मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ एक रोमांटिक तसवीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तसवीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

इस ब्‍लैक एंड व्‍हाइट तसवीर में मोनालिसा पति विक्रांत संग रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं. इस तसवीर में भोजपुरी एक्‍ट्रेस काफी बोल्ड और ग्‍लैमरस नजर आ रही हैं. इस तसवीर को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्‍शन में लिखा,’ प्‍यार को महसूस करो.’

https://www.instagram.com/p/CD3_zujlfCQ/

बता दें कि इससे पहले मोनालिसा ने इस तसवीर को शेयर करते हुए लिखा था- क्‍योंकि हर तसवीर कुछ कहती है… इस तसवीर पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- वह बहुत खूबसूरत मोना मैम. एक और यूजर ने लिखा-आप वेस्‍टर्स लुक में भी बेहद खूबसूरत लगती हैं.’ एक यूजर ने लिखा- आप कहानी नहीं किताब हो.

https://www.instagram.com/p/CDx8jr_lNFF/

इससे पहले मोनालिसा ने बैक टू बैक 5 तसवीरें शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. इन तसवीरों में वो बाथटब में नजर आ रही थी तो कुछ तसवीरों में वह लकड़ी के वुडेन बेंच पर बैठी हुई दिखी थीं. इन तसवीरों पर लोगों ने जमकर रियेक्‍ट किया था.

https://www.instagram.com/p/CDiVPLxFkMz/

पिछले दिनों खबरें थीं कि मोनालिसा एक्‍टर विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajpoot) से शादी से पहले एक अधेड़ उम्र के शख्स के साथ 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं. टाइम्‍स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में अभिनेत्री ने इस बारे में कहा था,’ जब से मैंने इस खबर को देखा है तब से मैं बहुत परेशान हूं. मेरा मतलब है कि वे मुझसे पूछे बिना भी इस तरह से कुछ कैसे लिख सकते हैं. विक्रांत ने पहले इस रिपोर्ट को देखा और उसने मुझे दिखाया. हम इस खबर पर हंसने लगे. लेकिन अब मैं इसे अपने दिमाग से निकाल नहीं पा रही हूं क्योंकि मेरे प्रशंसक इसे मानना शुरू कर देंगे.’

Also Read: VIRAL: सोनू सूद से इंटरनेट स्पीड बढ़वाने की शख्स ने लगायी गुहार, एक्टर ने दिया ऐसा जवाब…

उन्‍होंने आगे कहा था,’ मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास विक्रांत जैसा एक साथी है जो समझ रहे हैं लेकिन क्या होगा अगर एक दंपति जिनके बीच यह परिपक्वता नहीं है, तो ऐसी खबरें उनके रिश्ते को खराब कर सकती हैं. किस आधार पर उन्होंने लिखा है कि मैं इस व्यक्ति मदन के साथ लिव-इन में थी और वह भी छह साल तक. मेरे माता-पिता सहित सभी जानते हैं, कि मैं विक्रांत से 2008 में ‘दूल्हा अलबेला’ के सेट पर मिली थी और तब से हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था.’

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola