ePaper

VIDEO : अब ये किसे बोल रही भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा- 'मैं तेरे झांसे में ना आऊंगी'

Updated at : 11 Sep 2020 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : अब ये किसे बोल रही भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा- 'मैं तेरे झांसे में ना आऊंगी'

Bhojpuri Actress Monalisa Dance Video: टीवी अभिनेत्री और भोजपुरी स्‍टार मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) अक्‍सर अपनी ग्‍लैमरस तसवीरों और वीडियोज की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब मोनालिसा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म खाकी (Khaki) का गाना 'दिल डूबा महबूबा' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है. इंटरनेट पर ये वीडियो वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Bhojpuri Actress Monalisa Dance Video: टीवी अभिनेत्री और भोजपुरी स्‍टार मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) अक्‍सर अपनी ग्‍लैमरस तसवीरों और वीडियोज की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. अब मोनालिसा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म खाकी (Khaki) का गाना ‘दिल डूबा महबूबा’ पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है. इंटरनेट पर ये वीडियो वायरल हो रहा है.

मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कमाल का डांस करती नजर आ रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, अरे दीवाने जा. इसमें एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस भी देखने लायक है. वहीं, फैंस इसपर जमकर कमेंट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CEzEXFEFUB5/

वीडियो में मोनालिसा का डांस खूब पसन्द किया जा रहा है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, कातिलाना. एक ने लिखा, आपकी आंखें जादुई है और आपकी मुस्कान मैजिकल. एक ने लिखा, आपके एक्सप्रेशंस वाकई कमाल के है. एक ने लिखा, वाह क्या अदा है.

Also Read: डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के देसी लुक पर फिदा फैंस का लाजवाब कमेंट- ‘बन-ठनकर कहां चली मैडम’?

इससे पहले मोनालिसा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में वो दुल्हन की तरह सज-धज ‘घाघरा’ गाने पर डांस कर रही हैं. इस वीडियो में अदाकारा मोनालिसा ब्राइडल अवतार में बहुत सुंदर दिखाई दे रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा ने लाल जोड़े के साथ नथ, मांगटीका और हाथों में कलीरे पहन रखा है.

https://www.instagram.com/p/CDByvkBlAuY/

मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत ने ‘बिग बॉस 10’ में भी हिस्सा लिया था. शो में ही दोनों ने शादी कर ली थी. बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने भोजपुरी दुनिया के साथ ही हिंदी फिल्मों और सीरियल्स में भी जबरदस्त पहचान बनाई है. उन्होंने अब तक ‘मनी है तो हनी है’, ‘सरकार राज’, ‘गंगा पुत्र’ और ‘काफिला’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्में की हैं. आखिरी बार एक्ट्रेस स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल ‘नजर’ में डायन का किरदार निभाते हुए दिखाई दी थीं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola