VIDEO : दुल्हन के जोड़े में मोनालिसा का धमाकेदार डांस, फैंस बोले- संवरने की क्या...

Bhojpuri Actress Monalisa Video : टीवी और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) अपनी तसवीरों से फैंस का दिल धड़काते रहती है. उनके चाहने वाले एक्ट्रेस की तसवीरें औस डांस वीडियोज पर लाखों लाइक्स और कमेंट करते रहते है. हाल ही में मोनालिसा ने करीना कपूर के एक गाने पर वीडियो पोस्ट किया था, जो काफी पसन्द किया गया था. अब एक्ट्रेस का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें वो दुल्हन के गेटअप में ‘घाघरा’ (Ghagra) गाने पर शानदार डांस कर रही हैं.
Bhojpuri Actress Monalisa Video : टीवी और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) अपनी तसवीरों से फैंस का दिल धड़काते रहती है. उनके चाहने वाले एक्ट्रेस की तसवीरें औस डांस वीडियोज पर लाखों लाइक्स और कमेंट करते रहते है. हाल ही में मोनालिसा ने करीना कपूर के एक गाने पर वीडियो पोस्ट किया था, जो काफी पसन्द किया गया था. अब एक्ट्रेस का एक वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें वो दुल्हन के गेटअप में ‘घाघरा’ (Ghagra) गाने पर शानदार डांस कर रही हैं.
मोनालिसा ने अपना एक डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. वीडियो में वो दुल्हन की तरह सज-धज ‘घाघरा’ गाने पर डांस कर रही हैं. इस वीडियो में अदाकारा मोनालिसा ब्राइडल अवतार में बहुत सुंदर दिखाई दे रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा ने लाल जोड़े के साथ नथ, मांगटीका और हाथों में कलीरे पहन रखा है.
https://www.instagram.com/p/CDByvkBlAuY/
इस वीडियो पर फैंस जमकर उनकी डांस और लुक की तारीफ कर रहे है. एक फैन ने लिखा, वाह क्या डांस किया है आपने. एक ने लिखा, तुम्हें संवरने की क्या जरूरत है, तुम तो ऐसी ही बेहत हसीन हो. वहीं, दुल्हन लुक की तारीफ में कई मीडिया यूजर्स ने दिल और हार्ट इमोजी बनाया. इससे पहले मोनालिसा करीना कपूर के गाने ‘तारीफां’ पर कमाल का डांस करती नजर आई थी.
https://www.instagram.com/p/CDy5IwPFxuC/
मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत ने ‘बिग बॉस 10’ में भी हिस्सा लिया था. शो में ही दोनों ने शादी कर ली थी. बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने भोजपुरी दुनिया के साथ ही हिंदी फिल्मों और सीरियल्स में भी जबरदस्त पहचान बनाई है. उन्होंने अब तक ‘मनी है तो हनी है’, ‘सरकार राज’, ‘गंगा पुत्र’ और ‘काफिला’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्में की हैं. आखिरी बार एक्ट्रेस स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल ‘नजर’ में डायन का किरदार निभाते हुए दिखाई दी थीं.
Also Read: मौनी रॉय की हॉटनेस ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फैंस हुए क्रेजी, बोले- हाय गर्मी…
पिछले दिनों खबरें थीं कि मोनालिसा एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से शादी से पहले एक अधेड़ उम्र के शख्स के साथ 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं. टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में अभिनेत्री ने इस बारे में कहा था,’ जब से मैंने इस खबर को देखा है तब से मैं बहुत परेशान हूं. मेरा मतलब है कि वे मुझसे पूछे बिना भी इस तरह से कुछ कैसे लिख सकते हैं. विक्रांत ने पहले इस रिपोर्ट को देखा और उसने मुझे दिखाया. हम इस खबर पर हंसने लगे. लेकिन अब मैं इसे अपने दिमाग से निकाल नहीं पा रही हूं क्योंकि मेरे प्रशंसक इसे मानना शुरू कर देंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




