Bhediya Song: अरिजीत सिंह की आवाज में भेड़िया का नया गाना आउट, रोमांस करते दिखे वरुण धवन-कृति सेनन
Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Nov 2022 12:08 PM

वरुण धवन और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' का नया गाना अपना बना ले रिलीज हो गया है. ये एक ऑडियो सॉन्ग है, जिसमें अरिजीत की आवाज आपको दीवाना बना देगी.
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म भेड़िया जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. डांस नंबर “ठुमकेश्वरी” के बाद, मेकर्स ने अब फिल्म का दूसरा गाना ”अपना बना ले” रिलीज कर दिया है. ये एक ऑडियो सॉन्ग है, जिसमें अरिजीत सिंह की आवाज सुनी जा सकती है. उनका ये रोमांटिक टाइटल ट्रैक फैंस का दिल जीत रहा है. इस गाने को पहाड़ों की खूबसूरती में शूट किया गया है. जहां कृति और वरुण एक दूसरे संग रोमांस करते दिखाई दे रहे है. दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी और पालिन कबाक अभिनीत अमर कौशिक निर्देशित फिल्म 25 नवंबर को हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
Bollywood actors Varun Dhawan and Kriti Sanon’s film Bhediya is all set to release in theaters soon. After the dance number “Thumkeshwari”, the makers have now released the second song of the film Apna Bana Le. This is an audio song, in which Arijit Singh’s voice can be heard. This romantic title track of his is winning the hearts of the fans. This song has been shot in the beauty of the mountains. Where Kriti and Varun are seen romancing each other. The Amar Kaushik directorial starring Deepak Dobriyal, Abhishek Banerjee and Palin Kabak is all set to release on November 25 in Hindi, Telugu and Tamil.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए