भारती सिंह ने शेयर की बेटे के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें, इस वजह से ट्रोल हुईं कॉमेडियन

भारती सिंह ने अपने बेटे के एक फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है, लेकिन उसके सामने उन्होंने कुछ ऐसी चीज रख दी है जिसकी वजह से फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. उन्होंने अरबी थीम के अनुसार अपने बेटे का फोटोशूट करवाया है.
कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) फिलहाल अपनी मदरहुड इंज्वॉय कर रही हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने अपने बेबी बॉय के नाम का खुलासा करते हुए उसकी क्यूट तस्वीरें शेयर की थी. हर्ष और भारती अपने बेटे को प्यार से गोला कहकर पुकारते हैं और उसका असली नाम उन्होंने लक्ष्य हर्ष लिंबाचिया रखा है. कॉमेडियन इंस्टाग्राम पर लगातार अपने नन्हे की तस्वीरें शेयर कर रही हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. लेकिन अब एक तस्वीर की वजह से वो ट्रोल हो रही हैं.
भारती सिंह ने अपने बेटे के एक फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है, लेकिन उसके सामने उन्होंने कुछ ऐसी चीज रख दी है जिसकी वजह से फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. उन्होंने अरबी थीम के अनुसार अपने बेटे का फोटोशूट करवाया है. उसके सिर पर रेड और व्हाइट चेक वाला काफिया बंधा दिख रहा है. बेबी बहुत क्यूट नजर आ रहा है. वो तस्वीर में सोता नजर आ रहा है. लेकिन उसके सामने हुक्का रख दिया गया है जिसपर यूजर्स ने आपत्ति जताई है.
https://www.instagram.com/p/CgZRRkWoYHY/
भारती सिंह की इस तस्वीर पर यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बेबी के पास हुक्का क्यों रखा है.’ एक और यूजर ने लिखा,’ भारती अभी से बच्चे को बिगाड़ रही हो?’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘बच्चे के सामने हुक्का क्यों रखा है, उसकी जरूरत क्या है?’ एक यूजर ने लिखा, बाकी सब तो ठीक है ये हुक्का किस खुशी में रखा है भाई? हालांकि फैंस गोला के क्यूटनेस पर निहाल हो गये हैं. वो उसे सबसे क्यूट बता रहे हैं और दिल वाला इमोजी शेयर कर रहे हैं.
टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह झलक दिखला जा के नए सीजन की होस्ट के तौर पर नजर आएंगी. रिपोर्ट के अनुसार यह शो कलर्स पर 27 सितंबर से प्रसारित होगा. भारती सिंह जो अपने बेहतरीन कॉमेडी कौशल के लिए जानी जाती हैं, अगर वह इस डांस रियलिटी शो को होस्ट करती हैं तो वाकई ये मजेदार होनेवाला है. भारती सिंह फिलहाल मदरहुड इंज्वॉय कर रही हैं. हालांकि उन्हें काम पर भी वापसी कर ली है.
Also Read: VIDEO: कार्तिक आर्यन ने शाहरुख खान के कान में क्या कहा था? अब भूल भुलैया 2 एक्टर ने किया खुलासा
भारती और हर्ष 15 दिनों के लिए छुट्टी पर गोवा गए थे. उन्होंने अपनी गोवा यात्रा के कई वीडियोज पोस्ट किए थे और उनमें से एक वीडियो में कॉमेडियन ने साझा किया कि गोला का नाम ‘लक्ष्य’ रखा गया है. भारती और हर्ष के प्रशंसक बच्चे का नाम जानने के लिए उत्साहित हैं. उन्होंने अपने YouTube चैनल पर इसका वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो के जरिए वे अपनी जिंदगी के खास पलों को अपनों के साथ शेयर करती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




