Bharti Singh बेटे के साथ हॉस्पिटल के बाहर हुई स्पॉट, नन्हे शहजादे को देख पैपराजी ने कहा-मैं मामा बन गया..
भारती सिंह हाल ही में मां बनी है. कॉमेडियन ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. अब वे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई है. जिसके बाद वो और हर्ष बनने बच्चे के साथ स्पॉट किए गए.
कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) इसी हफ्ते की शुरुआत में मां बनीं है. उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. कॉमेडियन ने बेबी बॉय के जन्म के बाद अस्पताल से अपनी कई तसवीरें भी शेयर की थी. जिसके बाद से ही फैंस लगातार उनके बच्चे की झलक देखने के लिए फैंस बेकरार है. अब भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया (Harsh Limbachiyaa) ने अपने बच्चे को दिखाया है.
दरअसल भारती सिंह को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई. जिसके बाद उन्हें हर्ष के साथ मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान हर्ष ने बेबी को कैरी किया था. भारती ने पर्पल कलर की ड्रेस पहन रखी थी, जबकि हर्ष ने नीले रंग की शर्ट और डेनिम जींस पहनी थी. वहीं दोनों का बेबी पीले रंग के कंबल में लिपटा हुआ था. दोनों ने बेबी के हाथ पैपराजी के सामने पोज दिया.
इस दौरान भारती सिंह काफी खुश नजर आई और उन्होंने फोटोग्राफर्स से पूछा कि क्या वे बच्चे के आने से खुश हैं. पापराजी ने उनसे कहा कि वे सभी अंकल बनकर खुश हैं. “कोई मामा बना है कोई चाचा.” एक पपराजी ने उनके सवाल पूछा तो कॉमेडियन ने कहा कि बाद में अभी बेबी को खाना खिलाने की जरुरत है.
हाल ही में भारती सिंह की एक तसवीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी, जिसमें वो दो बच्चों को अपने गोद में लिए दिख रही थी. तसवीर में वह अस्पताल के बिस्तर पर जुड़वा बच्चों के साथ दिखाई दे रही थी. फोटोज देखकर एक वक्त तो फैंस को लगा कि यह भारती का बच्चा है. हालांकि बाद में उन्होंने यह साफ किया कि उनको एक ही बेबी हुआ है.
Also Read: Bharti Singh ने डिलीवरी के बाद अस्पताल से शेयर की फोटो, चर्चा में कॉमेडी क्वीन का लेटेस्ट पोस्ट
आपको बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने 3 दिसम्बर 2017 को सात फेरे लिए थे. पिछले साल दिसंबर में अपने मां बनने की खुशी भारती ने काफी अलग तरीके से फैंस को दिया था. उन्होंने वीडियो पोस्ट कर ये गुड न्यूज दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए