ePaper

भारती सिंह ने दिखाई बेटे की पहली झलक! गोद में नन्हें शहजादे से लाड़ लगाती दिखी कॉमेडियन, PHOTOS VIRAL

Updated at : 04 Apr 2022 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
भारती सिंह ने दिखाई बेटे की पहली झलक! गोद में नन्हें शहजादे से लाड़ लगाती दिखी कॉमेडियन, PHOTOS VIRAL

कॉमेडियन भारती सिंह मां बन गई हैं. उन्होंने अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ एक बेटे का स्वागत किया. अब भारती की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटो में वह बेटे के साथ लाड़ लगाती दिख रही है.

विज्ञापन

कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिम्बाचिया (Harsh Limbachiyaa) ने हाल ही में अपने जीवन अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. दोनों कपल ने अपने पेरेंट्स बनने की खुशी सोाशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों के साथ साझा की है. न्यू पापा हर्ष लिम्बाचिया ने भारती के साथ एक क्यूट सी सतवीर शेयर की है. जिसमें उन्होंने बताया कि लड़का हुआ है. फोटो में भारती और हर्ष सफेद पोशाक में नीले फूलों वाली एक टोकरी पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं.

अब भारती सिंह की एक दूसरी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फोटोज में भारती अपने लाडले शहजादे को गोद में खिलाते दिखाई दे रही है. तस्वीर में अस्पताल के बिस्तर पर भारती सिंह के साथ एक बच्चा उनकी गोद में दिख रहा है. वहीं बच्चा काफी क्यूट लग रहा है. हालांकि इस तसवीर को देखकर फैंस काफी कंन्फूज है, कि क्या सचमुच में यह भारती का ही बेटा है. लेकिन यह तस्वीर फर्जी है, जो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है. भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुलासा किया कि जुड़वा बच्चों को नहीं बल्कि एक बच्चे को जन्म दिया है.

https://www.instagram.com/p/CbxLbBwl5qv/
https://www.instagram.com/p/Cb42g9rPNaV/

आपको बता दें कि इससे पहले अपने यूट्यूब चैनल पर भारती और हर्ष ने जुड़वा बच्चों को लेकर फैंस को चिढ़ाया था. उन्होंने फैंस को अपने बच्चे के कमरे में एक झलक दी थी. इसके दो हिस्से थे और इस तरह प्रशंसकों ने अनुमान लगाया कि उनके जुड़वां बच्चे हैं. हर्ष ने तो यहां तक कह दिया था कि फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है. हालांकि इससे पहले ये भी अफवाह है कि भारती ने बेटी को जन्म दिया है. हालांकि भारती ने स्पष्ट किया, “मुझे बधाई देने वाले प्रियजनों के संदेश और फोन आ रहे हैं. ऐसी खबर है कि मैंने एक बच्ची का स्वागत किया है. लेकिन यह सच नहीं है. मैं खतरा खतरा के सेट पर हूं. एक ब्रेक था 15-20 मिनट के लिए. इसलिए मैंने लाइव आने और स्पष्ट करने का फैसला किया कि मैं अभी भी काम कर रही हूं.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola