BARC TRP Report: 'अनुपमा' फिर से टॉप पर, जानिए इस बार किन शोज ने टॉप 5 में मारी बाजी, LIST
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2021 7:05 AM
BARC TRP Report: बार्क ने 38वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें अनुपमा फिर से नंबर एक पर है. लेकिन एक बार फिर से टॉप 5 में कपिल शर्मा शो और केबीसी अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हुए.
TRP Report Week 38: बार्क ने 38वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट जारी कर दी है. इस बार भी स्टार प्लस का शो अनुपमा सबसे आगे निकल गया है. वहीं, कपिल शर्मा को शो और अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति 13 टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाया. चलिए आपको बताते है कौन से शोज टॉप 5 में है.
Anupamaa
रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा स्टारर शो अनुपमा नंबर एक पर ही है. शो कई महीनों से नंबर एक पर ही. शो का लेटेस्ट ट्रैक काफी मजेदार हो गया है. अनुज के साथ अनुपमा मुंबई गई है और वहां काव्या और वनराज भी आ जाते है. वनराज दोनों को साथ में देख कर काफी परेशान हो जाता है. आनेवाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज वनराज से अपने दिल की बात कह देगा. शो को 4.2 इंप्रेशन मिले है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में फिर से दूसरे नंबर पर काबिज है. सई और विराट की प्यार भरी नोंक-झोंक दर्शकों को काफी पसन्द आती है. लेटेस्ट ट्रैक के अनुसार पाखी और सम्राट पूरे परिवार के साथ फैमिली ट्रिप प्लान करते है. पाखी सई को साथ चलने के लिए कहती है और इस बात पर दोनों की फिर से बहस हो जाती है. शो को 3.4 इंप्रेशन मिले है.
Udaariyaan
उडारियां शो ने इस बार लंबी छलांग मारी है और तीसरे नंबर पर आ गया है. शो को 2.9 इंप्रेशन मिले है. शो में अंकित गुप्ता, ईशा मालवीय और प्रियंका चाहर चौधरी मुख्य भूमिका निभा रहे है.
Imlie
सुंबुल तौकीर और गशमीर महाजनी स्टारर शो इमली इस बार चौथे स्थान पर आ गया है. हालांकि शो तीसरे नंबर पर रहता है, लेकिन कुछ हफ्तों से शो चौथे नंबर पर है. शो को 2.7 इंप्रेशन मिले है. लेटेस्ट ट्रैक के मुताबिक, इमली को किडनैप करके विदेश ले जाने की तैयारी होती है, लेकिन एक बार फिर से वो अफनी समझदारी से किडनैपर्स का प्लान फेल कर देती है.
Yeh Hai Chahatein
स्टार प्लस पर आने वाला शो ये है चाहतें में सरगुन कौर लूथरा और अबरार काजी मुख्य भूमिका निभा रहे है. शो इस हफ्ते तीसरे नंबर पर गिरकर पांचवें नंबर पर आ गया है. हालांकि कुछ हफ्तों से टॉप 5 में शामिल जरूर होता है.
वहीं, कपिल शर्मा शो 15वें नंबर पर है जबकि अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति लिस्ट में 18वें नंबर पर है. सब टीवी का पॉपुलर तारक मेहता का उल्टा चश्मा 13वें नंबर पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










