Balika Vadhu में सीधी-सादी दिखने वाली आनंदी की सास सुमित्रा अब हो गई हैं काफी बोल्ड, तसवीरों से नहीं हटेगी नजर

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :06 Apr 2023 1:17 PM
विज्ञापन
Balika Vadhu में सीधी-सादी दिखने वाली आनंदी की सास सुमित्रा अब हो गई हैं काफी बोल्ड, तसवीरों से नहीं हटेगी नजर

Balika Vadhu Fame Smita Bansal: कलर्स सीरियल का मोस्ट पॉपुलर सीरियल बालिका वधू तो आप सबने देखी ही होगी. सीरियल में आनंदी की सास सुमित्रा भी आपको याद होगी. उस समय सीधी-सादी दिखने वाली सुमित्रा अब काफी ग्लैमरस हो गई है.

विज्ञापन

Balika Vadhu Fame Smita Bansal: लोकप्रिय टीवी सीरियल बालिका वधु तो लगभग सभी लोगों ने देखी ही होगी. शो की काफी फैन-फॉलोइंग थी. इसके टीआरपी रेटिंग्स भी काफी अच्छे थे. सीरियल बाल विवाह जैसे कुप्रथा को दिखाता है. इसमें आनंदी नाम की लड़की की बड़ी छोटी उम्र में शादी हो जाती है और वह मम्मी-पापा के घर को छोड़कर ससुराल आ जाती है. यहां आनंदी की सास सुमित्रा उसका काफी ख्याल रखती है. उस समय सीधी-सादी दिखने वाली सुमित्रा यानी स्मिता बंसल अब काफी ज्यादा ग्लैमरस हो गई है. उनकी खूबसूरती के आगे कई अभिनेत्रियां फेल है. बता दें कि स्मिता कई सारी फिल्मों में भी बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं. उन्होंने भाग्यलक्ष्मी जैसे सीरियल में काम कर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी.

स्मिता बंसल की पर्सनल लाइफ

स्मिता बंसल के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाये, तो एक्ट्रेस की काफी फैन-फॉलोइंग है. उनके 648K फॉलोवर्स है. एक्ट्रेस को अक्सर अपनी बेटियों के साथ पोज देते, तो कभी शॉर्ट ड्रेस में अपनी कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करते देखा जाता है. एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो स्मिता बंसल ने 8 दिसंबर 2000 में बिजनेसमैन अंकुश मोहला संग शादी की थी. उनके दो बच्चें हैं, जिनका नाम स्टाशा बंसल और अनघा बंसल हैं. इन दिनों स्मिता बंसल भाग्य लक्ष्मी शो में सास का रोल निभाते हुए दिख रही हैं. सेट से अक्सर वह स्टार्स के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.

https://www.instagram.com/p/CqqXpE1qIr0/
https://www.instagram.com/p/CkqfTz4qJ-x/
इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

स्मिता बंसल के कैरियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 1998 में मलयालम फिल्म दया से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्होंने हम तो मोहब्बत करेगा में काम किया. इसके अलावा स्मिता कर्ज, दया जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है. टीवी सीरियल्स की बात करें तो एक्ट्रेस ‘बालिका वधू’, ‘अमानत’, ‘अलादीन’ ‘आशीर्वाद’, सरहदें जैसे शोज में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं. बालिका बधू से उन्हें घर-घर पहचान मिली.

Also Read: Bholaa: अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी ने भोला को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- बिना स्क्रिप्ट के अभिनय करना…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola