ePaper

रैपर बादशाह ने 'बचपन का प्यार' फेम Sahdev Dirdo को दिया गाने का ऑफर, बच्चे ने दिया ऐसा रिएक्शन

Updated at : 26 Jul 2021 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
रैपर बादशाह ने 'बचपन का प्यार' फेम Sahdev Dirdo को दिया गाने का ऑफर, बच्चे ने दिया ऐसा रिएक्शन

रैपर बादशाह (Rapper Badshah) अपने वीडियोज की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं. अब बादशाह ने इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे बचपन का प्यार (Bachpan Ka Pyaar) वीडियो के उस बच्चे को ढूंढ़ निकाला है जिसकी गायकी ने लोगों का ध्यान खींचा है.

विज्ञापन

रैपर बादशाह (Rapper Badshah) अपने वीडियोज की वजह से हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं. अब बादशाह ने इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे ‘बचपन का प्यार’ (Bachpan Ka Pyaar) वीडियो के उस बच्चे को ढूंढ़ निकाला है जिसकी गायकी ने लोगों का ध्यान खींचा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स इसपर फनी वीडियो बनाते और डांस करते नजर आ रहे हैं. इस बच्चे का नाम Sahdev Dirdo बताया जा रहा है. अब रैपर बादशाह ने इस बच्चे से बात की है.

बादशाह ने वीडियो कॉल पर इस बच्चे से बात की है और उसे अपने साथ गाने का ऑफर दिया है. प्रभात कुमार नामक शख्स ने अपने फेसबुक पेज पर इस वीडियो को शेयर किया है जिसमें बादशाह शाहदेव से पूछ रहे हैं कि, गाना गाओगे मेरे साथ. बच्चा हां कहता दिख रहा है. इसके बाद गेंदा फूल सिंगर कहते हैं, तो फिर आ जाओ. इससे पहले बादशाह ने भी इस गाने पर सिंगर आस्था गिल के साथ एक वीडियो बनाया था.

https://www.youtube.com/watch?v=svvmgX_QRe8

बता दें कि, ‘बचपन का प्यार…’ गीत को असल में गुजरात के कमलेश बरोट ने गया था. अब बादशाह ने खुद वीडियो कॉल कर सहदेव से बात की है और अपने साथ गाना गाने के लिए चंडीगढ़ बुलाया है. बताया तो यह भी जा रहा है बादशाह ने सहदेव के आने की व्यवस्था कर दी है. रिपोर्ट्स के अनुसार, सहदेव के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है.

बता दें कि, बादशाह ने कई शानदार सॉन्ग्स के अलावा उन्होंने फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ से एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा है. इस बारे में बादशाह ने प्रभात खबर से खास बातचीत में कहा था, इस बारे में पहले सोचा नहीं था. दो-तीन साल पहले जब एक्टिंग के ऑफर आने लगे तो लगा कि मैं भी यह कर सकता हूं.

Also Read: Mimi Full Movie Leaked : कृति सैनन की फिल्म मिमी ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में धड़ाधड़ डाउनलोड कर रहे लोग

उन्होंने अपने पहले वीडियो एल्बम के बारे में कहा था, जब मेरा पहला एलबम रिलीज हुआ था, उस वक्त मेरे पास खोने को कुछ नहीं था. चला तो भी ठीक, नहीं चला तो भी ठीक. अब मेरा एक नाम है. लोग मुझे जानते हैं. अब मेरी इज्जत दांव पर है. मुझे एक्टिंग में भी खुद को साबित करना होगा. इसी बात की टेंशन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola