Bade Miyan Chote Miyan Review: बड़े मियां छोटे मियां का पहला रिव्यू आया सामने, जानें दर्शकों को कैसी लगी अक्षय-टाइगर की फिल्म
Published by : Ashish Lata Updated At : 11 Apr 2024 2:14 PM
Bade Miyan Chote Miyan Review: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' आज ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फैंस मूवी को बेहतरीन हिंदी एक्शन फिल्मों में से एक कह रहे हैं. यहां जानिए दर्शकों को कैसी लगी फिल्म...
Bade Miyan Chote Miyan Review: महीनों के इंतजार के बाद, फैंस को आखिरकार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म, बड़े मियां छोटे मियां, आज 11 अप्रैल से सिनेमाघरों में देखने को मिली. यह ईद के मौके पर रिलीज हुई है और फैंस के साथ-साथ क्रिटिक्स मूवी को काफी अच्छा रिव्यू दे रहे हैं. सिनेमाघरों के बाहर लंबी लाइनें दिख रही हैं, वहीं थियेटर के अंदर हर एक्शन सीन पर सभी तालियां बजा रहे हैं और गानों पर जमकर डांस कर रहे हैं. अक्षय कुमार के फैंस की शोर-गुल से ऐसा लग रहा है कि सभी को मूवी पसंद आ रही है. कुछ एक्स यूजर्स ने फिल्म को ‘पैसा वसूल’ कह रहे हैं. अगर आप भी बड़े मियां छोटे मियां देखना का प्लान कर रहे हैं. तो यहां पढें रिव्यू…
दर्शकों को पसंद आ रही है बड़े मियां छोटे मियां
बड़े मियां छोटे मियां एक्शन सीन्स से भरा हुआ है, हर फ्रेम के बाद जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आ रहे हैं. अब फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “अक्षय पाजी की फिल्म अभी देख रहा हूं… साल की मेरी सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्म बड़े मियां छोटे मियां आईमैक्स 3डी में…हर एक सीन देखकर मजा आ रहा है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “बड़े मियां छोटे मियां स्वैग.. साल की सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर होगी ये, क्योंकि एक खिलाड़ी सबपर भारी हो गया है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”3 मेगा एक्शन ब्लॉक और हॉलीवुड स्तर की बाइक चेज सीन के साथ बेस्ट स्तर का पहला भाग… वन टेक कॉरिडोर फाइट, बिरयानी डायलॉग, टनल एंट्री और राजू पोज – विंटेज #अक्षय कुमार. धन्यवाद@अलीअब्बासजफर.”
यहां पढ़ें दर्शकों को कैसी लगी फिल्म
अक्षय कुमार की फिल्म देखकर एक एक्स यूजर ने लिखा, “## बड़े मियां छोटे मियां बॉलीवुड एक्शन के लिए एक नॉकआउट पंच! #बड़े मियां छोटे मियां की रिव्यू अभी जारी 4.5/5… फिल्म एक सिनेमाई तमाशा है, जो आपको हैरान कर देगा! यह एक्शन-कॉमेडी पावरहाउस बॉलीवुड एक्शन को बिल्कुल नए स्तर पर ले जाता है.” एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा, “एक्शन, एक्शन और अधिक धमाकेदार एक्शन! बीजीएम अगला स्तर है! सब कुछ भव्य, स्टाइलिश और अच्छा दिखने वाला है. यह आपकी व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है कि आपको यह शैली पसंद है या नहीं. पृथ्वीराज सुकुमारन ने शो चुरा लिया.”
बड़े मियां छोटे मियां के बारे में
यह फिल्म सिनेमाघरों में ईद 2024 पर रिलीज हुई. मुंबई, लंदन, अबू धाबी, स्कॉटलैंड और जॉर्डन सहित विभिन्न मनोरम स्थानों पर फिल्माई गई यह फिल्म दर्शकों को एक शानदार सीन पेश करने का वादा करती है. वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित, फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन एक दिलचस्प नेगेटिव रोल में हैं, उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं.
Also Read- Bade Miyan Chote Miyan या फिर Maidaan… बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म मारेगी बाजी, यहां जानें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










