Baba Siddique की मौत को कुछ इस तरह आरोपियों ने दिया अंजाम, काली मिर्च स्प्रे, पटाखे, फोटोज बने बड़े हथियार
Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Oct 2024 6:44 PM
Baba Siddique: वाई कैटेगरी की सुरक्षा के बावजूद महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की बांद्रा में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. आइये जानते हैं आरोपियो ने उन्हें मारने की साजिश कैसे रची.
Baba Siddique: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार शाम मुंबई के बांद्रा पूर्व में तीन अज्ञात व्यक्तियों की ओर से गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. मुंबई पुलिस ने एक बयान में पुष्टि की थी कि गोलीबारी निर्मल नगर में कोलगेट ग्राउंड के पास उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर हुई. दो से तीन राउंड फायरिंग की गयी. नेता को 15 दिन पहले ही जान से मारने की धमकी मिली थी और जिसके बाद उन्हें ‘वाई’ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई.
आरोपियों ने कैसे बाबा सिद्दीकी को मारने की रची थी साजिश
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की संलिप्तता और भीड़भाड़ वाले इलाके में किए गए हमले ने गंभीर चिंताएं पैदा कर दी. हत्या से महीनों पहले, आरोपियों- धर्मराज कश्यप, शिवकुमार गौतम और गुरनेल सिंह ने सिद्दीकी की गतिविधियों पर नजर रखी थी. पुलिस के मुताबिक, तीनों ने डेढ़ से दो महीने तक मुंबई में रहकर सिद्दीकी के घर और कार्यालय परिसर की रेकी की. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कथित तौर पर शूटरों को 50,000 रुपये पहले दिए थे और हत्या के बाद 2 लाख रुपये और देने का वादा किया था.
बाबा सिद्दीकी को लगी थी तीन गोलियां
एक पुलिस सूत्र ने खुलासा किया कि आरोपी सितंबर की शुरुआत में शहर में आए थे, उसने कुर्ला में एक कमरा किराए पर लिया था. पुलिस ने कहा कि आरोपियों को पहचान के लिए सिद्दीकी की तस्वीरें दी गईं. हत्या की साजिश की योजना सितंबर से पहले बनाई गई थी, जिसमें गौतम ने सिद्दीकी पर छह गोलियां चलाईं, जिसमें उन्हें तीन गोलियां लगीं.
आरोपियों ने कैसे दिया साजिश को अंजाम
हमलावरों ने काली मिर्च स्प्रे का उपयोग करके सिद्दीकी के पुलिस गार्ड को न्यूट्रीलाइज कर दिया और पास के पार्क की ओर भाग गए. पुलिस अधिकारियों ने वायरलेस अलर्ट का जवाब देते हुए पार्क को घेर लिया और दो संदिग्धों को पकड़ लिया. हमला सिद्दीकी के बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ. एक पुलिस गार्ड की मौजूदगी के बावजूद, हमलावरों ने आतिशबाजी और भीड़ का फायदा उठाया.
बाबा सिद्दीकी ने पुलिस को नहीं किया था अलर्ट
निर्मल नगर के एक पुलिस सूत्र ने कहा, “सिद्दीकी के पास कुछ समय के लिए सुरक्षा के रूप में तीन पुलिसकर्मी थे – दो दिन की ड्यूटी पर और एक रात में. उन्होंने पुलिस को किसी भी धमकी भरे मैसेज या फिर कॉल के बारे में अलर्ट नहीं किया था. जिसका फायदा हमलावरों ने उठाया. गिरफ्तार संदिग्धों के पास से, पुलिस ने दो ग्लॉक स्वचालित पिस्तौल, 28 गोलियों से भरी चार मैगजीन, चार मोबाइल फोन, आधार कार्ड और एक बैग बरामद किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










