आयुष्मान खुराना और नेहा कक्कड़ को साथ में ही Indian Idol से कर दिया गया था रिजेक्ट,जानिए फिर आगे क्या हुआ

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Nov 2022 12:32 PM

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 में अपनी फिल्म एन एक्शन हीरो को प्रमोट करते दिखे. इस दौरान एक्टर ने अपने पुराने दिनों के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि वह शो में कंटेस्टेंट बनकर थे, मगर उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था.

विज्ञापन

Indian Idol 13: सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 (Indian Idol 13) लगातार खबरों में बना हुआ है. शो को नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया, विशाल डडलानी जज करते हैं. अपकमिंग एपिसोड में आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत ने चार चांद लगा दिया. इस दौरान आयुष्मान ने बड़ा खुलासा किया. एक्टर ने बताया कि उन्हें इंडियन आइडल 13 से रिजेक्ट कर दिया गया था.

इंडियन आइडल से आयुष्मान खुराना को कर दिया गया था रिजेक्ट

आयुष्मान खुराना ने अपने दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई हैं. इस दौरान एक्टर ने इंडियन आइडल 13 में अपने करियर के शुरूआती दिनों के बारे में बात की. एक प्रोमो सामने आया है. इसमें एक्टर कहते है, ‘मैं और नेहा कक्कड़ एक ही दिन इंडियन आइडल से रिजेक्ट हुए थे. इनमें मैं और नेहा भी शामिल थे.’

हम मुंबई से दिल्ली जा…

आयुष्मान खुराना ने बताया, ‘हम मुंबई से दिल्ली जा रहे थे और सभी रो रहे थे. आज नेहा इस शो की जज हैं और मैं यहां आया हूं. खैर ये मेरी लिए बहुत बड़ी बात है. एक्टर की बात सुनकर नेहा हंसने लगती है और सारे जजेस ताली बजाने लगती है. बता दें कि शो में आयुष्मान अपनी आने वाली फिल्म एन एक्शन हीरो को प्रमोट करने आए थे.

Also Read: Indian Idol 13: शो इंडियन आइडल पर फूटा ‘आशिकी’ फेम अनु अग्रवाल का गुस्सा! ये है वजह

आयुष्मान ने की ऋषि सिंह के परफॉर्मेंस की तारीफ

शो इंडियन आइडल 13 में आयुष्मान खुराना कंटेस्टेंट ऋषि सिंह के परफॉर्मेंस की तारीफ करते हैं. उन्होंने कहा था, विराट कोहली क्यों फॉलो करते हैं तुम्हें. अब मैं जान गया हूं. मैं तुम्हारा फैन हो चुका हूं, अब मैं भी तुम्हें आज से फॉलो करूंगा. बता दें कि आयुष्मान की फिल्म एन एक्शन हीरो 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का पहला गाना जेड़ा नशा हाल ही में रिलीज हुआ था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola