शोएब मलिक को डेट करने की खबरों पर एक्ट्रेस आयशा उमर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एक शादीशुदा इंसान की तरफ…

आयशा उमर ने इन अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. हाल ही में इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने यह कहते हुए दावों का खंडन किया कि वह कभी भी ‘विवाहित पुरुष’ के प्रति आकर्षित नहीं होंगी. आयशा द शोएब अख्तर शो में नजर आईं, जहां उन्होंने पूर्व क्रिकेटर के साथ गहन बातचीत की.
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी टूटने की अफवाह लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं. ऐसा कहा गया कि वे कथित तौर पर अलग रह रहे थे क्योंकि उनका रिश्ता तनावपूर्ण हो गया था. यह भी अफवाह उड़ी कि उन्होंने कानूनी तौर पर अलग होने का फैसला किया है. हालांकि शोएब और सानिया ने एक साथ एक शो साइन किया और वह उनके आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के बाद उनका स्वागत करने के लिए भी वहां मौजूद थे. इस बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर और शोएब मलिक के अफेयर की खबरों ने लोगों का ध्यान खींचा.
अब आयशा उमर ने इन अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. हाल ही में इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने यह कहते हुए दावों का खंडन किया कि वह कभी भी ‘विवाहित पुरुष’ के प्रति आकर्षित नहीं होंगी. आयशा द शोएब अख्तर शो में नजर आईं, जहां उन्होंने पूर्व क्रिकेटर के साथ गहन बातचीत की. उन्होंने कथित अफेयर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं कभी भी किसी शादीशुदा या प्रतिबद्ध पुरुष के प्रति आकर्षित नहीं होऊंगी. हर कोई जानता है, प्लीज.” उन्होंने यह भी कहा कि जब पाकिस्तान में अफवाहें शुरू हुईं, तो यह जल्द ही भारत में भी हुआ.
आपको बता दें कि शोएब मलिक और आयशा उमर ने एक मैगजीन के लिए एक ग्लैमरस फोटोशूट कराया. इसके बाद से इन दोनों के बारे में अफवाहें जोरों पर थीं. पिछले साल दिसंबर में एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि सानिया हाल ही में दुबई में एक नए निवास स्थान पर और शोएब के घर से चली गईं हैं. एक इंटरव्यू में शोएब ने अपने रिश्ते को ‘निजी मामला’ बताया था. उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि न तो वह और न ही सानिया तलाक पर सवालों का जवाब देंगे.
Also Read: सोनू निगम ने कॉन्सर्ट में हुई धक्का-मुक्की पर दी प्रतिक्रिया, बोले- इस पेशे में होना इतना आसान नहीं…
कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया सानिया और शोएब के बीच अनबन का मुख्य कारण आयशा उमर हैं, जिनके साथ शोएब ने एक मैग्जीन के लिए बोल्ड फोटोशूट कराया था. बता दें कि आएशा वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक मॉडल और यूट्यूबर है. वो पाकिस्तान की हाइली पेड एक्ट्रेसेज में से एक है. आएशा ने ‘कॉलेज की जीन्स’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. वो लोकप्रिय टीवी शो ‘जिंदगी गुलजार है’ में काम किया है. इसके अलावा वो ‘कराची से लाहौर’, ‘Yalghaar’ और ‘काफ कंगना’ जैसी मूवीज में काम कर चुकी है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










