ePaper

Asim Riaz और Himanshi Khurana का हुआ ब्रेकअप? एक्ट्रेस के क्रिप्टिक पोस्ट देख फैंस ने पूछा- ब्रेकअप हो गया

Updated at : 28 Dec 2021 11:00 AM (IST)
विज्ञापन
Asim Riaz और Himanshi Khurana का हुआ ब्रेकअप? एक्ट्रेस के क्रिप्टिक पोस्ट देख फैंस ने पूछा- ब्रेकअप हो गया

पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट को देखकर फैंस ऐसे क्यास लगा रहे हैं कि असीम रियाज और उनका ब्रेकअप हो गया है.

विज्ञापन

Asim Riaz and Himanshi Khurana breakup: बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के रनरअप असीम रियाज (Asim Riaz) और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना के प्यार के चर्चे चारो ओर है. दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते है. दोनों की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है. इनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. बिग बॉस के घर में आसिम रियाज को हिमांशी से प्यार हुआ था. तभी से दोनों एक दूसरे के साथ है, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दोनों की राहें जुदा हो गई है.

हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में हिमांशी अपने दिल की बात कह रही है. उनके पोस्ट से ये तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस को किसी ने बुरी तरह से हर्ट किया है, जिससे उनकी दिल टूटा है. हिमांशी खुराना ने ट्विटर पर लिखा, तुमने मुझे हजार बार छुरा घोंपा और फिर ऐसा दिखावा किया जैसे खून तुम्हारा ही बह रहा हो…….. डॉट डॉट स्टॉप ब्लेम गेम ……… शांति.” यह पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया. वहीं फैंस क्यास लगा रहे हैं, कि क्या वाकई दोनों का ब्रेकअप हो गया है.

सोशल मीडिया पर फैंस यह भी दावा कर रहे हैं कि असीम रियाज ने जो पोस्ट किया था, वह शायद शहनाज गिल के लिए नहीं था, बल्कि हिमांशी खुराना के लिए था. फिलहाल असीम और हिमांशी के तरफ से दोनों के ब्रेकअप पर कुछ अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं.


Also Read: शहनाज गिल के डांस पर असीम रियाज ने ली चुटकी, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ SHAME ON ASIM RIAZ, जानें पूरा मामला

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ब्रेक अप हो गया? आसिम को क्यू बोल रहे हो? यदि संभव हो तो थोड़ा और विशिष्ट बनें …..एक दूसरे यूजर ने लिखा, अगर खुद का उल्लू सीधा कृष्ण का चेहरा होता….तो आसिम रियाजी के साथ हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, कब तक बोलेगी, बस कर अब ट्वीट करने के अलावा कोई काम है और जिंदगी में? भगवान तुम्हारे और तुम्हारे बॉयफ्रेंड को बुद्धि दे !!न्याय करना बंद करो और दूसरे लोगों के जीवन पर टिप्पणी करना बंद करो. पब्लिसिटी स्टंट बंद करो अब.


https://twitter.com/02akshitaa/status/1475544544234008580

आपको बता दें कि असीम रियाज ने भी एक ट्वीट किया था. जिसमें लिखा था, “बस कुछ डांसिंग क्लिप्स देखीं … सिरियसली लोग अपने प्रियजनों को कितनी जल्दी भूला देते हैं, क्या बात…क्या बात…….. #नया संसार.” इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर SHAME ON ASIM RIAZ भी ट्रेंड करना शुरू हो गया था. फैंस को लगा असीम ने यह ट्वीट शहनाज के लिए किया था. जिसके बाद फैंस ने उन्हें खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया.

Also Read: Anupamaa Upcoming Twist: अनुज कपाड़िया ने अनुपमा से कही दिल की बात, बोले- आई लव यू द मोस्ट

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola