'बिग बॉस 19' फेम अशनूर कौर जीती हैं लग्जरी लाइफ,बर्थडे पर जानें कितनी है नेटवर्थ

Published by :Anushka Singh
Published at :03 May 2026 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
Ashnoor Kaur Birthday

अशनूर कौर बर्थडे, फोटो- इंस्टाग्राम

Ashnoor Kaur Birthday: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अशनूर कौर आज अपना 22वां जन्मदिन मना रही हैं. सिर्फ 5 साल की उम्र से करियर शुरू करने वाली अशनूर आज करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी गाड़ियों की मालकिन हैं.

विज्ञापन

Ashnoor Kaur Birthday: टेलीविजन जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस अशनूर कौर आज 3 मई 2026 को अपना 22वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. अपनी मासूमियत और बेहतरीन एक्टिंग से घर-घर में पहचान बनाने वाली अशनूर आज एक बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं. उन्होंने बहुत कम उम्र में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसका सपना हर कोई देखता है. जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ.

कितनी है नेटवर्थ ?

अशनूर कौर की कमाई का जरिया एक्टिंग और ब्रांड प्रमोशन्स हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, अशनूर की कुल संपत्ति लगभग 7 से 10 करोड़ रुपये के बीच है. आपको जानकर हैरानी होगी कि अशनूर ने सिर्फ 19 साल की उम्र में मुंबई में अपना खुद का 3.5 BHK घर खरीदा था, जिसकी कीमत करोड़ों में है.

लग्जरी कारों का है शानदार कलेक्शन

अशनूर को महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है. उनके कार कलेक्शन में कई प्रीमियम गाड़ियां शामिल हैं. उनके पास BMW 3 Series है, जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपये है. इसके अलावा उनके गैराज में Mercedes-Benz E-Class जैसी लग्जरी सेडान भी शोभा बढ़ाती है. अशनूर की ये लाइफस्टाइल उनकी सालों की मेहनत का नतीजा है.

5 साल की उम्र में शुरुआत और बिग बॉस का सफर

अशनूर ने अपने करियर की शुरुआत महज 5 साल की उम्र में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी. उन्होंने अपना फर्स्ट शो झांसी की रानी में प्राची के किरदार से अपना डेब्यू किया था. उसके बाद ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’ नविका. उन्हें सबसे बड़ी पहचान ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में छोटी नायरा के किरदार से मिली. इसके बाद वह ‘बालिका वधू’ और ‘पटियाला बेब्स’ जैसे सुपरहिट शोज में नजर आईं. अशनूर बिग बॉस 19 का भी हिस्सा रहीं.

यह भी पढ़ें: जूही भट्ट संग सात फेरे लेंगे रणवीर अल्लाहबादिया? पलक तिवारी के सामने शादी पर दे दिया बड़ा हिंट

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola