Asha Sharma Death: ‘कुमकुम भाग्य’ की इस एक्ट्रेस का निधन, जानें प्रभास के साथ किस फिल्म में किया था काम

Asha Sharma Death
Asha Sharma Death: कई सीरियल्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस आशा शर्मा अब हमारे बीच नहीं रही. उनका निधन हो गया. एक्ट्रेस ने ‘कुमकुम भाग्य’, ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ और ‘एक और महाभारत’ जैसे शोज में काम किया था.
Asha Sharma Death: टीवी इंडस्ट्री से एक बहुत बुरी खबर सामने आई है, जिसे जानकर फैंस दुखी हो जाएंगे. ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस आशा शर्मा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. आशा शर्मा की उम्र 88 साल थी और उन्होंने कई शोज और फिल्मों में काम किया था. उनका निधन कैसे हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. एक्ट्रेस प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आयी थी, जिसमें उन्होंने शबरी का रोल प्ले किया था.
क्या टीवी एक्ट्रेस आशा शर्मा का निधन हो गया
जी हां. एक्ट्रेस आशा शर्मा ने 88 साल की उम्र में आ��िरी सांस ली.
CINTAA ने आशा शर्मा को लेकर क्या कहा
CINTAA ने कंफर्म किया कि आशा शर्मा अब इस दुनिया में नहीं रही. उन्होंने एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट लिखा.
आशा शर्मा ने किन सीरियल्स में काम किया था
आशा शर्मा ने करीब 40 फिल्मों और कई टीवी शोज में काम किया था. ‘कुमकुम भाग्य’, ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ और ‘एक और महाभारत’ जैसे शोज में काम करने के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ी थी. करीब चार दशक से एक्ट्रेस इंडस्ट्री में सक्रिय थीं.
किन फिल्मों में आशा शर्मा ने काम किया था
आशा शर्मा ने ‘मुझे कुछ कहना है’, ‘प्यार तो होना ही था’ और ‘हम तुम्हारे हैं सनम’, ‘दो दिशाएं’ में काम किया था. ‘दो दिशाएं’ में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर किया था.
फिल्म ‘आदिपुरुष’ में आशा शर्मा ने किसका रोल प्ले किया था
आशा शर्मा आखिरी बार ‘आदिपुरुष’ में नजर आई थी और उन्होंने शबरी का किरदार निभाया था. बता दें कि फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान ने मुख्य रोल निभाया था.
अभिनेत्री पूजा गौर ने आशा शर्मा को लेकर क्या कहा
‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ में आशा शर्मा ने पूजा गौर की दादी का रोल प्ले किया था. टाइम्स नाउ से बात करते पूजा ने कहा, ”वह बहुत वंडरफुल पर्सन और इंसान थी. वो हमेशा हमलोगों पर अपना प्यार बरसाती थी. उन्होंने मेरी दादी का रोल शो में प्ले किया था. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे.”
Also Read- Anupama Twist: ऑटो ड्राइवर बनने के लिए मजबूर हुई अनुपमा, आध्या को कार में देख उसके पीछा दौड़ा अनुज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










