ePaper

Aryan Khan Drug Case: बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का शाहरुख खान पर बड़ा हमला

Updated at : 07 Oct 2021 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
Aryan Khan Drug Case: बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का शाहरुख खान पर बड़ा हमला

Aryan Khan Drug Case: साध्वी से सांसद बनीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि शाहरुख खान और उनके जैसे अभिनेता की सच्चाई अब सामने आने लगी है.

विज्ञापन

Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान ड्रग केस में बॉलीवुड के कुछ एक्टर और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक खुलकर शाहरुख खान के बेटे के समर्थन में बोल रहे हैं. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान पर उनके बेटे की करतूत को लेकर बड़ा हमला किया है.

साध्वी से सांसद बनीं प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि शाहरुख खान और उनके जैसे अभिनेता की सच्चाई अब सामने आने लगी है. प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शाहरुख खान को पाकिस्तान समर्थक बताया है. कहा है कि ये लोग कमाते भारत में हैं, लेकिन पैसा पाकिस्तान में लगाते हैं. अब ऐसे लोगों की सच्चाई सामने आ रही है.

साध्वी प्रज्ञा ने शाहरुख के बेटे आर्यन खान को एक भटका हुआ युवक करार दिया. कहा कि अति महत्वाकांक्षी लोग गुमराह हो जाते हैं और रास्ते से भटक जाते हैं. जिनके पास बहुत पैसा होता है, उनके बच्चे धरातल पर नहीं रहते. जब वे जमीनी सच्चाई से अवगत नहीं होते, तो भटक जाते हैं और उन्हें नशा का सहारा लेना पड़ता है.

Also Read: आर्यन खान ड्रग केस: महाराष्ट्र के मंत्री का NCB पर सनसनीखेज आरोप- बीजेपी नेता के साथ मिलकर चला रहा उगाही गिरोह

आर्यन खान की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के मुद्दे पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि धनवान लोग जब अच्छे कार्यों में अपना धन खर्च नहीं करते, तो उनकी संतान इसी तरह से पैसे की बर्बादी करती है. उनके बच्चों का कोई लक्ष्य नहीं होता. इसलिए राह से भटक जाते हैं. ऐसा रास्ता चुन लेते हैं, जो उन्हें तो अंधेरे की ओर धकेल ही देता है, उनके माता-पिता को भी बदनाम कर देता है. समाज में उनका सिर शर्म से झुक जाता है.

बॉलीवुड एक्टर पर हमला बोलते हुए प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि इन लोगों ने कभी भारत की मदद नहीं की. भारत ने इन्हें इतना मान-सम्मान और पैसा दिया, लेकिन जब बात देशभक्ति दिखाने की आती है, तो ये लोग पाकिस्तान के समर्थन में बात करते हैं. ये वही लोग हैं, जो कुछ वर्ष पहले कहते थे कि उन्हें भारत में डर लगता है.

Also Read: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के पक्ष में आये महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक, NCB पर लगाये ये आरोप

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola