अर्जुन बिजलानी ने एल्विश यादव संग हुए विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये चीजें बिल्कुल भी…

Updated:
विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव और टीवी के फेमस एक्टर अर्जुन बिजलानी इन-दिनों काफी सुर्खियों में है. बीते दिनों अर्जुन ने बिना किसी का नाम लिए बिना कुछ टिप्पणी की थी. जिसके बाद एल्विश ने उन्हें वुमेन कह दिया. अब एक्टर ने जवाब दिया है.

विज्ञापन
undefined

बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव और टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के फैंस सोशल मीडिया पर आमने-सामने हैं. दोनों के टे्वीट्स आग की तरह फैल रहा है.

विज्ञापन
undefined

ऐसा तब हुआ जब अर्जुन बिजलानी ने कहा कि बिग बॉस प्रतियोगियों के सपोर्टर्स के मन में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है.

undefined

अर्जुन के इस ट्वीट के बाद फैंस के बीच एक युद्ध हो गई. सभी अपने-अपने फेवरेट को सपोर्ट कर रहे थे. जिसके बाद फिर एल्विश यादव ने अपनी बात रखी.

undefined

अर्जुन बिजलानी के कमेंट के बाद एल्विश यादव ने ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे अब पता लगा तुम वुमन हो’. बता दें कि अर्जुन बिजलानी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया था. उन्होंने कोई हैशटैग भी नहीं लगाया था.

undefined

एल्विश के ट्वीट के बाद अर्जुन बिजलानी के फैंस उनके बचाव में उतर आए. उन्होंने कहा कि अर्जुन ने एल्विश यादव का नाम नहीं लिया, और शायद YouTuber ने प्रतिक्रिया दी है, क्योंकि वह “जानते” हैं कि उनके फैंस महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणियां करते हैं.

undefined

एक और फैन ने कहा कि एल्विश शायद ये भूल गया कि वह सिर्फ एक बिग बॉस शो जीता है, जबकि अर्जुन ने टीवी से लेकर फिल्मों में काफी काम किया है और वह हर साल बिग बॉस को रिजेक्ट करते हैं.

undefined

उन्होंने यह भी कहा कि अर्जुन बिजलानी काफी पॉपुलर हैं और कई सारे रियालिटी शोज होस्ट कर चुके हैं. अब जब अर्जुन बिजलानी से पूरे एल्विश यादव मामले के बारे में पूछा गया, जब वह गणपति को घर ला रहे थे.

undefined

अभिनेता ने कहा कि वह इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं. हमें लगता है कि वह अप्रिय बातों पर बात करके उसे बढ़ावा देने के मूड में नहीं हैं.

undefined

अर्जुन बिजलानी को कुछ मुद्दों पर खुलकर बोलने के लिए जाना जाता है. एक्टर कुछ दिनों के लिए गणपति को घर लाएंगे. उन्होंने कहा कि उनका बेटा अयान त्योहार की तैयारियों में ज्यादा शामिल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola