लंदन शिफ्ट होने की अफवाह के बीच Anushka Sharma लौटीं मुंबई, फैंस ने कहा ‘पैसे कमाने वापस…’

Anushka Sharma बेटे अकाय के जन्म के बाद अपने पति विराट कोहली और बेटी वमिका के साथ लंदन शिफ्ट हो गई थीं. अब आज सुबह एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं. उनके अचानक प्रेजेंस से फैंस अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
Anushka Sharma बुधवार को लंदन से लौटकर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई. बता दें कि एक्ट्रेस अपने दूसरे बच्चे अकाय के जन्म के बाद से ही अपनी बेटी वामिका और पति विराट कोहली के साथ लंदन में थीं. इस बीच कई अफवाहें भी उड़ी कि एक्ट्रेस हमेशा-हमेशा के लिए लंदन में बस चुकी हैं. अब एक्ट्रेस अकेले ही मुंबई लौट आई हैं. जिसके बाद यह अटकलें लगाई जा रहे हैं कि एक्ट्रेस किसी ब्रांड के मीट एंड ग्रीट इवेंट के लिए भारत आई हैं.
अनुष्का शर्मा का एयरपोर्ट लुक
अनुष्का शर्मा बुधवार की सुबह मुंबई पहुंची. यहां वह ट्राउजर, टी-शर्ट और जैकेट के साथ ऑल ब्लैक लुक में दिखीं. उन्होंने सनग्लासेज भी लगा रखे थे. एक्ट्रेस ने एयरपोर्ट पर पैप्स की तरफ मुस्कुराया और पोज किया, फिर वह अपनी कार से निकल गईं. एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर अकेले सप्त हुई, जिसका मतलब वह काफी कम समय के लिए भारत लौटी हैं. बता दें कि उनका इवेंट 6 सितंबर को है.
Also Read: Anushka Sharma Fitness Secrets: अनुष्का शर्मा की तरह दिखना है फिट तो करें यह एकमात्र योगासन
Also Read: Virat Kohli Anushka Sharma: विराट-अनुष्का ने एक बार फिर जीता फैंस का दिल, बेहद रोमांटिक नजर आए कपल
अनुष्का शर्मा की तस्वीरों पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
अनुष्का शर्मा की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर हर जगह छाई हुई हैं. यूजर्स उनकी अचानक प्रेजेंस से हैरान और खुश दोनों हैं. जहां कुछ यूजर्स का कहना है कि पैसे कमाने के लिए वह भारत लौटीं हैं. तो वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि उनकी क्वीन वापस आ गई हैं.
अनुष्का शर्मा वर्क फ्रंट
अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो एक्ट्रेस जल्द ही क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस में नजर आएंगी. हालांकि, कब इस पर कोई अपडेट सामने नहीं आई है.
Entertainment Trending Videos
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










