Anupama Upcoming Episode: डॉली ने काव्या पर लगाया ये इल्जाम, अनुपमा के पास आया वनराज का कॉल

Updated at : 23 Apr 2021 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Upcoming Episode: डॉली ने काव्या पर लगाया ये इल्जाम, अनुपमा के पास आया वनराज का कॉल

Anupama Upcoming Episode: सीरियल अनुपमा (Anupama) में जबरदस्त ट्विस्ट दर्शकों को देखने को मिल रहा है. ये शो लगातार टीआरपी के रेस में सबसे आगे है. जारी ट्रैक के अनुसार, अनुपमा घर पर वनराज को नहीं पाकर परेशान हो जाती है. इधर काव्या अनुपमा पर अपना सारा गुस्सा निकालती है और कहती है कि ये उसका ही प्लान होगा ताकि उनका तलाक रूक जाए.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी काव्या पर बहुत ज्यादा नाराज होती है. डॉली काव्या से कहती है कि उसकी वजह से वनराज घर छोड़कर गया है और उसे लेटर दिखाती है. डॉली कहती है कि ये लेटर सबूत के दौर पर वो पुलिस को दे देगी और उन्हें बताएगी कि तुम्हारे वजह से वनराज घर छोड़कर गया है.

इधर वनराज खुद से कहते है कि उन्होंने घर छोड़कर बहुत बड़ी गलती की है. उन्हें ऐसे अपने जिम्मेदारी से नहीं भागना चाहिए. वहीं, अनुपमा और सारा परिवार उन्हें खोजने के लिए बाहर निकलता है वैसे ही उन्हें बाहर पुलिस मिलती है. पुलिस उन्हें एक फोन देते है और कहते है कि गाड़ी में एक बॉडी है तो जाकर देख लीजिए.

Also Read: शाहरुख के बेटे आर्यन को नहीं पसंद है बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस? दीपिका-अनुष्का समेत कई हैं लिस्ट में

अनुपमा उस बॉडी को देखने के बाद कहती है कि वो वनराज नहीं है और इस बात से सबको राहत मिलती है. अनुपमा कहती है कि वनराज यही कही आस-पास ही है और वो सेफ है. तभी वनराज का कॉल अनुपमा को आता है लेकिन काव्या उसका फोन ले लेती है. इधर तोषू भी वापस घर आ जाता है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि वनराज घर छोड़कर चला जाता है. वो एक लेटर रख जाता है जिसे पढ़कर अनुपमा परेशान हो जाती है. लेटर में लिखा होता है कि वो कुछ दिनों के लिए अकेले रहना चाहता है और वो घरवालों के आंखों में आंसू नहीं देख सकता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola