ePaper

Anupamaa की 'किंजल' का पुराना ऑडिशन वीडियो हुआ वायरल, एक्ट्रेस ने परफॉरमेंस से जीता दिल

Updated at : 30 Apr 2022 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa की 'किंजल' का पुराना ऑडिशन वीडियो हुआ वायरल, एक्ट्रेस ने परफॉरमेंस से जीता दिल

सीरियल अनुपमा टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है. शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. शो के स्टार कास्ट भी प्रशंसकों के प्रिय हैं.

विज्ञापन

सीरियल अनुपमा टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है. शो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. शो के स्टार कास्ट भी प्रशंसकों के प्रिय हैं. अनुपमा में रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना लीड रो में हैं. शो में किंजल का किरदार निभा रहीं निधि शाह को भी फैंस बेहद पसंद करते हैं. वो टैली टाउन की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं. उनका अब तक का सफर काफी सराहनीय रहा है. वह अपने टैलेंट और लुक्स से फैंस का दिल जीतती रही हैं. अब उनका ऑडिशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

पुराना ऑडिशन क्लिप हुआ वायरल

निधि शाह की एक थ्रोबैक ऑडिशन क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह उतनी ही चुलबुली, प्यारी और आत्मविश्वासी लग रही हैं जितनी वह अभी हैं. उन्होंने ब्लैक कलर के पंजाबी सूट में नजर आ रही हैं और आकर्षक लग रही है. वीडियो में वो मोबाइल थामे एक डायलॉग बोलती दिख रही हैं. एक यह उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ-साथ उनके प्रशंसकों के प्यार ने उन्हें आज उद्योग में एक बड़ा नाम बना दिया है.

इन सीरियल्स में काम कर चुकी हैं निधि शाह

अनुपमा के अलावा निधि शाह ने टेलीविजन शो कवच, कार्तिक पूर्णिमा और जाना ना दिल से दूर में भी काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरीज दैट्स सो ऑसम से की थी. अब, वह किंजल परितोष शाह के रूप में एक घरेलू नाम बन गई हैं. सीरियल में उनका किरदार काफी बदलाव लाता है. शो में, वह अनुज कपाड़िया (गौरव खन्ना) के साथ अनुपमा उर्फ रूपाली गांगुली की शादी के सबसे मजबूत सर्पोटर हैं. उन्होंने शो में अनुपमा का समर्थन किया है.

Also Read: Anupamaa की किंजल ने ब्रालेट टॉप में शेयर की ये ग्लैमरस तसवीर, एक्ट्रेस की इन अदाओं पर दिल हार बैठे फैंस
सोशल मीडिया पर है तगड़ी फैन फॉलोविंग

बता दें कि निधि शाह सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. वो आए दिन अपनी खूबसूरत और बोल्ड तसवीर शेयर करती रहती हैं और फैंस का दिल धड़काती हैं. वो अक्सर अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तसवीरें शेयर करती रहती हैं. उनकी तसवीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola