Anupama: जेल में सड़ने के लिए तोशू को छोड़ देगी अनुपमा, यशदीप देगा अनुज को मूव ऑन करने की सलाह
Anupama: अनुपमा का नया प्रोमो सामने आया है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए है. इसकी शुरुआत अनुपमा द्वारा मदरहुड़ के बारे में बताते हुए होती है.
Anupama: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल अनुपमा में हर दिन कुछ ना कुछ हंगामा होते रहता है. सीरियल ने रांट साल का लीप लिया है और कहानी आगे बढ़ गई है. अनुप और अनुपमा जब तक एक-दूसरे से मिले नहीं थे, तब तक उनकी जिंदगी ठीक चल रही थी. अब जब दोनों मिल चुके हैं, उसके बाद से ही हर दिन नयी दिक्कतें उन्हें झेलनी पड़ रही है. शो में दिखाया जा रहा है कि श्रुति ने अपने माता-पिता को खो दिया है. अनुपमा और अनुज उसे संभालने में लगे हुए है. शो एक रोमांचक मोड़ के लिए तैयार है.
अनुपमा का नया प्रोमो
अनुपमा का नया प्रोमो सामने आया है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए है. इसकी शुरुआत अनुपमा द्वारा मदरहुड़ के बारे में बताते हुए होती है. अनुपमा कहती है, ”बच्चा जब तक मां की उंगली पकड़ कर चलता है, वह उसे हर कदम पर संभालती है. जिंदगी में आगे बढ़ना सिखाती है. पर अगर औलाद से कोई जुर्म हो जाए तो, सीने पर पत्थर रख कर मां दर्द भी सह लेती है.” तोशू के चोर होने के बारे में पता चलता है और वो चोरी का इल्जाम अपनी मां पर लगा देता है. अनुपमा ये बात जानकर चौंक जाती है.
जेल में है तोशू
तोशू जेल में होता है और अनुपमा से इस बात के लिए माफी मांगता है. अनुपमा के सामने वो गिड़गिड़ता है, लेकिन वो उसे माफ नहीं करती. अनु बदल गई है. वह कहती है कि उसने अपने बेटे की गलती का दर्द सह लिया है, लेकिन वह हर समय उसके पापों का बोझ खुद पर नहीं डाल सकती. जिसके बाद वो तोशू को जेल में छोड़कर चली आती है और तोशू उसे पुकारते रहता है. प्रोमो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसपर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, सही किया अनुपमा आपने पर ये नई अनुपमा कब तक रहेगी पता नहीं. एक यूजर ने लिखा, पहली बार अनुपमा ने सही फैसला लिया है. मुझे अनुपमा पर गर्व है.
Anupama: सीरियल में दोबारा लौटा ये किरदार, अनुपमा की जिंदगी में लाएगा तूफान
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज सोचता है कि अनुपमा को उसकी जरूरत नहीं है. अनुज को आश्चर्य होता है कि वह अनुपमा के साथ क्यों रहना चाहता है. यशदीप, अनुज से पूछता है कि क्या वो परेशान है. जिसपर अनुज कहता है कि वो ठीक है. जिसके बाद दोनों मीटिंग की तैयारी करने लगता है. यशदीप अनुज से पूछता है कि क्या वह श्रुति को लेकर तनाव में है. अनुज उसके बार में बात करने से बचता है. उसके बाद अनुज उससे अनुपमा के बारे में पूछता है.

अनुज को मिली ये सलाह
यशदीप कहता है कि वो ठीक होने का सिर्फ नाटक करती है. यशदीप उससे कहता है कि वो मूव ऑन क्यों नहीं करता. अनुज ये सुनकर हैरान हो जाता है. यशदीप कहता है कि मूव ऑन करने का ये सही समय है. अगर उसने अनुपमा और श्रुति दोनों को खो दिया तो क्या होगा. तभी अनुज को आध्या का इंडिया से कॉल आता है. वो बताती है कि श्रुति की तबीयत ठीक नहीं है. अनुज उसे विश्वास दिलाता है कि काम खत्म करके वो जल्दी वहां आ जाएगा. वहीं, पाखी, टीटू से शादी करने के लिए तगड़ा प्लान बनाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










