Anupamaa: मालती देवी जाल बिछाकर अनुपमा से आइटम सॉन्ग पर करवाएगी डांस, अपने सास के खिलाफ जाएगी डिंपी
Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Jul 2023 2:16 PM
Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली की मुख्य भूमिका वाले टीवी शो अनुपमा ने सभी का ध्यान खींचा है. अब हम देखेंगे कि गुरुमां और मालती देवी अनु से आइटम सॉन्ग पर डांस करने के लिए कहती है. इसके अलावा डिंपी मीडिया के पास जाकर अनुपमा की पोल खोलती है.
Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना अभिनीत राजन शाही का लोकप्रिय शो अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानी की बदौलत टीआरपी सूची में नंबर वन पर जगह बनाये हुए है. लेटेस्ट ट्रैक में हम देखते हैं कि मालती देवी का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है. उन्होंने इसे बड़े अपमान के रूप में लिया है, क्योंकि अनुपमा ने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया और अमेरिका जाने से इनकार कर दिया. वह एक बड़ा भाषण देती है कि वह अनुपमा की जिंदगी कैसे बर्बाद कर देगी और इसे पूरी दुनिया देखेगी. इधर नकुल को अनुपमा का बचाव करते हुए देखा जाता है. उनका कहना है कि छोटों को माफ करना बड़ों पर निर्भर है. मालती देवी अनुपमा को माफ करने के मूड में नहीं है और बदला लेना चाहती है.
आइटम नंबर पर डांस करेगी अनुपमा
अनुपमा और मालती देवी के बीच झगड़े के बीच, अनुपमा डांस अकादमी में अपना काम जारी रखने के लिए गुरुकुल का दौरा करती है. जैसे ही वह अकादमी पहुंचती है, गुरुमा और मालती देवी, अनुपमा से डांस करने के लिए कहती है. अनुपमा को आश्चर्य हुआ, हालांकि ट्विस्ट तब आता है जब मालती देवी अनु को क्लासिकल नहीं बल्कि आइटम नंबर पर नाचने के लिए कहती है. वह शीला की जवानी ट्रैक बजाती है. हालांकि, अनुपमा नहीं रुकती हैं और आइटम नंबर पर शानदार प्रदर्शन करती हैं.
https://www.instagram.com/p/Cu1WA-QteYV/?hl=en
अनुपमा के लिए स्टैंड लेता है नकुल
मालती देवी अनुपमा के बच्चों पर हमला करके उससे बदला लेने की कसम खाती है, हालांकि, नकुल, जो मालती देवी का बेटा है, अनुपमा का साथ देता और मालती देवी के खिलाफ खड़ा होता है. इससे पहले, नकुल मालती देवी को समझाने की कोशिश करता है कि अनुपमा ने जो कुछ भी किया वह परिस्थितिजन्य था और उनकी मर्जी से नहीं. अपनी बेटी के लिए वह वापस आई और इसमें कुछ भी गलत नहीं है.
https://www.instagram.com/p/Cuy87xnAiwO/?hl=en
Also Read: Anupama: सदमे की वजह से अपने दोनों पैर खो देगी छोटी अनु, अनुपमा से हाथ जोड़कर माफी मांगेगी मालती देवी
मीडिया के पास जाकर डिंपी अनुपमा के अमेरिका न जाने पर खोलेगी राज
इधर मालती देवी द्वारा गुस्से में अनुपमा को थप्पड़ मारने के बाद, शाह बहूरानी डिंपी मीडिया के पास जाती है और अनुपमा के अमेरिका नहीं जाने के कारण के बारे में राज खोलती है. वह पत्रकारों से यह भी कहती है कि अनुपमा पीछे हट गई, क्योंकि उसने माया की आत्मा को देखा और मालती देवी ने उससे बदला लेने की कसम खाई है. हालांकि खबर शाह परिवार तक पहुंचने के बाद, डिंपी अपना बचाव करती है, लेकिन समर 2 मिनट की प्रसिद्धि के लिए मीडिया में जाने के लिए उस पर बरसता है. इस बीच, समर भी अनुपमा से मिलने जाता है और अपनी मां से मीठी बातचीत करता है.
अनुपमा के लिए वनराज करेगा पूरी दुनिया से लड़ाई
अनुपमा के नए प्रोमो में, हम देखते हैं कि शाह परिवार डिंपी से पूरी तरह परेशान हैं. बा उसे ताना मारती है और उसे ‘बर्बदी’ कहती है. वनराज, तोशु, किंजल और बाकी सभी लोग डिंपी से सवाल करेंगे कि उसने जो किया वह क्यों किया. इस पर डिंपी कहेंगी कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा. वनराज को अनुमान है कि अनुपमा का जीवन एक बड़े संकट से गुजर रहा है और यह शाह परिवार सहित सभी को प्रभावित करेगा. जिसके बाद वनराज अनु का साथ देने लगता है और उसके साथ खड़ा रहना का ठान लेगा.
Also Read: Anupama: माया की आत्मा अनुपमा को करेगी परेशान, छोटी अनु हो जाएगी किडनैप, आएगा ये बड़ा ट्विस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










