Anupama Upcoming Twist: लीप के बाद यूं शुरू होगी कहानी, द्वारका जाकर आध्या को ढूढ़ेगी अनु, ये शख्स होगा विलेन
anupama
Anupama Upcoming Twist: सीरियल अनुपमा में आज से लीप आएगा. जिसके बाद नई कहानी शुरू होगी. टाइम जंप के बाद किंजल अनु के खिलाफ है. वहीं अब वह द्वारका जाने की प्लानिंग भी करती है.
Anupama Upcoming Twist: राजन शाही की ओर से निर्मित रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो अनुपमा अपनी बेहतरीन कहानी से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. इधर निर्माता भी हर एपिसोड में दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न डालते है. अब सीरियल में लीप आने वाला है. जिसके बाद नए स्टारकास्ट की एंट्री होगी. लीप के बाद, अनु अब अपनी बेटी आध्या की तलाश कर रही है. दरअसल टाइम जंप से पहले डिंपल की मौत का आरोप लगने के बाद आध्या आशा भवन से भाग गई थी. उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी. उसे डर था कि कहीं उसकी मां उसे गिरफ्तार न करवा दें. वह अब द्वारका में रह रही है. अनु को अभी भी उम्मीद हैं और इसलिए वह अपनी बेटी की तलाश कर रही है.
अनुपमा में लीप के बाद कैसे शुरू होगी कहानी
अनुपमा के आज के एपिसोड में हम देखेंगे कि अनु शाह परिवार का ख्याल रख रही है. किंजल, तोशु, पाखी बदल गए हैं. माही, अंश और अन्य लोग बड़े हो गए हैं. किंजल में एक बड़ा बदलाव देखा गया है, क्योंकि वह अब अनुपमा के खिलाफ है. वह परी को वजन कम करने के लिए ताना मारती रहती है, जबकि अनु परी का सपोर्ट करती है. इन सबके बाद हम देखते हैं कि सभी माही के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं. अनु केक बनाती है, लेकिन गलती से उस पर छोटी लिख देती है. तोशु केक से छोटी का नाम हटाने के लिए कहता है, जैसे ही पाखी इसे करने के लिए जाती है, अनु उसे रोक देती है.
द्वारका जाकर क्या अपनी बेटी आध्या से मिल पाएगी अनुपमा
अनुपमा के नए प्रीकैप में, हम अनु और आध्या को डांस करते हुए देखते हैं. दरअसल आध्या द्वारका में है, लेकिन वह अपनी मां को काफी याद करती है. जब वह डांस कर रही होती है, तो उसके बारे में सोचती है. इधर अनु गिरने वाली है और प्रेम की एंट्री होती है. यह किरदार शिवम खजुरिया ने निभाया है. प्रेम अनुपमा को द्वारका जाने के लिए कहता है और वह सहमत हो जाती है. खैर, द्वारका में अनु अपनी बेटी से कब मिल पाएगी. क्या वह अपनी बड़ी हो चुकी बेटी को पहचान पाएगी? ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.
Also Read- Anupama: कौन है नयी आध्या, जो बनेगी बूढ़ी अनु की सपोर्ट सिस्टम, क्या अनुज को खोज पाएगी दोनों मिलकर
Also Read– Anupama: रोनित रॉय ने लीप के बाद शो में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने किसी भी किरदार…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए