AnupamaWritten Update : समर इस वजह से छूटा जेल से, पुलिस के सामने खुला वनराज और काव्या के अफेयर का राज

Updated at : 09 Feb 2021 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
AnupamaWritten Update : समर इस वजह से छूटा जेल से, पुलिस के सामने खुला वनराज और काव्या के अफेयर का राज

Anupama Written Update: अनुपमा (Anupama) में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा दर्शकों को देखने के लिए मिल रहा है. अनुपमा समर के गिरफ्तार होने पर काफी ज्यादा गुस्सा हो जाती है. काव्या के घर जाकर वो उसे खूब सुनाती है. अनुपमा कहती है कि अब वो दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करेगी और दोनों को जेल भिजवा देगी. ये सुनकर काव्या काफी डर जाती है.

विज्ञापन

Anupama Written Update : अनुपमा (Anupama) में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा दर्शकों को देखने के लिए मिल रहा है. अनुपमा समर के गिरफ्तार होने पर काफी ज्यादा गुस्सा हो जाती है. काव्या के घर जाकर वो उसे खूब सुनाती है. अनुपमा कहती है कि अब वो दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करेगी और दोनों को जेल भिजवा देगी. ये सुनकर काव्या काफी डर जाती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा पुलिस के पास जाकर कंप्लेंट लिखवाती है कि मेरे पति वनराज शाह का किसी और औरत के साथ अफेयर है. उसका नाम काव्या गांधी है औऱ मेरे पास सारे सबूत है. तभी काव्या वहां आकर अपना कंप्लेंट वापस ले लेती है. अनुपमा काव्या से समर को सॉरी बुलवाती है.

इधर अनुपमा समर को लेकर घर आती है औऱ सब उसे घर में देखकर काफी खुश हो जाती है. समर अनुपमा को मनाने की कोशिश करती है लेकिन अनुपमा उसकी बात नहीं सुनती और वो गुस्से में होती है. इधर वनराज काव्या को कहता है कि अगर तुमने मेरे बच्चों को परेशान किया ना तो तुम एक बाप का गुस्सा देखोगी. ये बात हमेशा याद रखना तुम.

Also Read: Kundali Bhagya Upcoming Episode : कृतिका की शादी से पहले करीना ने प्रीता का घर से बाहर निकाला! करण ने सबके सामने कही ये बात

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा समर का इंतजार करती होती है तभी समर काव्या के घर से आता है. उसी समय पुलिस भी अनुपमा के घर आती है और बताती है कि समर के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है. ये सुनकर सब चौंक जाते है औऱ समर से पूछने लगते है कि ऐसा उसने क्या किया है. समर बताता है कि वो सिर्फ काव्या के घर मिस्टर शाह से बात करने गया था और उसने काव्या के साथ कुछ गलत नहीं किया.

Also Read: निया शर्मा या हिना खान? किस ‘नागिन’ एक्ट्रेस का है हॉटेस्ट बिकिनी लुक? आप भी देखिए ये PHOTOS

पुलिस बताती है कि काव्या ने कंप्लेंट लिखाया है कि समर ने उसके घर में तोड़-फोड़ की है औऱ उसपर हाथ उठाने की कोशिश की है. जिसके बाद पुलिस उसे पकड़कर अपने साथ ले जाती है. इधर पुलिस काव्या को फोनकर बताते है कि उन्होंने समर को गिरफ्तार कर लिया है और अभी वो जेल में है.

Also Read: बाथटब फोटोशूट के बाद इन तसवीरों से सुरभि ज्योति ने फैंस का दिल धड़काया, कमेंट में लिखा- ‘इस नागिन…’

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola