Anupama में आएगा ये बड़ा ट्विस्ट, होने वाली है नए शख्स की एंट्री, शाह परिवार में कदम रखेंगे ये लोग

Updated:
विज्ञापन
Anupama में आएगा ये बड़ा ट्विस्ट, होने वाली है नए शख्स की एंट्री, शाह परिवार में कदम रखेंगे ये लोग

अनुपमा के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज को पता चलता है कि पाखी मुंबई गई है. बरखा इस बात से परेशान होती है कि कही पाखी उनके साजिश के बारे में अनुज को ना बता दे. दूसरी तरफ माया से अनुज कहता है कि वो उससे माफी मांग लेगा.

विज्ञापन

Anupama: टीवी सीरियल ‘अनुपमा‘ का लेटेस्ट ट्रैक टर्न एंड ट्विस्ट से भरा हुआ है. अनुज और अनुपमा की दूरी खत्म होने का नाम नहीं ले रही. अहमदाबाद आकर भी अनुज, अनुपमा से नहीं मिला. फैंस इसबात से काफी दुखी है. अब पाखी मुंबई पहुंच गई है और अनुज से मिली है. फोन के स्पीकर पर अनुपमा की आवाज सुनकर अनुज काफी इमोशनल हो जाते है. दूसरी तरफ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शो में नयी एंट्री होने वाली है.

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

अनुपमा के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज से अनु कहती है कि उसने गलती की और माफी नहीं मांगी. वह अनुज से कहती है कि अगर उसने सॉरी कहा होता तो वह उसे माफ कर देती. वो अनुपमा से उसे सुलह करने के लिए कहती है. कांता अपनी बेटी अनुपमा को समझाती है कि अनुज को इस रिश्ते में कोई दिलचस्पी नहीं है. वो उसे इस बात को स्वीकार करने के लिए कहती है.


डिंपल की फैमिली की होगी एंट्री!

डिंपल, समर से कहती है कि वो जल्द उससे शादी करना चाहती है. एक बार उसका तलाक हो जाए, उसके बाद वो शादी कर लेगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी में डिंपल के परिवार वाले शामिल होंगे. डिंपल का परिवार पंजाबी होगा और लाउड होगा. शाह परिवार को उनका ये नेचर बिल्कुल पसन्द नहीं आएगा और इसे लेकर ही दोनों फैमिली के बीच काफी तू-तू, मैं-मैं होगी.

Also Read: Anupama में आनेवाला है बड़ा बदलाव, 5 साल बाद ऐसी होगी अनुपमा-अनुज की नई कहानी, इस किरदार का कटेगा पत्ता
पाखी के मुंबई जाने से नाराज है वनराज

वनराज को पता चलता है कि पाखी मुंबई गई है. बरखा इस बात से परेशान होती है कि कही पाखी उनके साजिश के बारे में अनुज को ना बता दे. दूसरी तरफ माया से अनुज कहता है कि वो उससे माफी मांग लेगा. ये सुनकर वो शॉक्ड रह जाती है. वहीं, अनुपमा इस बात से अनजान है कि पाखी मुंबई गई है. जब अनुपमा उसे कॉल करती है कि वो फैसला करती है कि वो उसकी बात अनुज से करवाएगी.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola