Anupama: पंडित करेगा प्रेम और माही के रिश्ते पर ये भविष्यवाणी, पाखी भड़काएगी काव्या की बेटी को
Anupama upcoming twist
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम, माही से पूछता है कि क्या वह उसका इंतजार करेगी. माही उससे कहती है कि वह उस दिन का इंतजार करेगी जब उसे भी उससे प्यार हो जाएगा.
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि डॉली, अनु पर प्रेम का साथ देने पर नाराजगी जाहिर करती है. तोशू कहता है कि प्रेम की अगर कोई बुराई करता है तो अनु उससे भिड़ जाती है. पाखी, लीला को कहती है कि वह उसे प्रेम को घर के बाहर करने के लिए कहे. लीला इस मुद्दे के बारे में अनु से बात करने का फैसला करती है. दूसरी तरफ माही से प्रेम कहता है कि वह उससे प्यार नहीं करता, लेकिन वह उनके रिश्ते को एक मौका देना चाहता है. ये सुनकर माही खुश हो जाता है. वह माही से पूछता है कि क्या वह उसका इंतजार करेगी.
राही और अनुपमा के लिए ये करेगा प्रेम
सीरियल में दिखाया जाएगा कि माही, प्रेम की बातें सुनकर कहती है वह उसका इंतजार करेगी. प्रेम उसे अपने फैसले पर दोबारा सोचने के लिए कहता है. वह कहती है वह उस दिन का इंतजार करेगी जब उसे भी उससे प्यार हो जाएगा. प्रेम अपने मन में सोचता है कि वह माही से कभी प्यार नहीं कर पाएगा, लेकिन वह ये सिर्फ राही और अनुपमा के लिए कर रहा. दूसरी तरफ पाखी, माही से कहती है कि उसे प्रेम से जल्द सगाई कर लेनी चाहिए. पाखी कहती है राही और प्रेम हमेशा साथ रहते हैं, ऐसे में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ सकती है. पाखी उसके मन में शक पैदा कर देती है.
पंडित करेगा ये भविष्यवाणी
अनुपमा, प्रेम से कहती है कि उसे उस पर भरोसा है. अनु उससे प्रार्थना के साथ उसके रिश्ते के बारे में पूछती है. प्रेम उससे कहता है कि वह माही की खुशी सबसे पहले देखेगा. अनु उससे कहती है वह उसका विश्वास ना तोड़े. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पंडित भविष्यवाणी करता है कि माही और प्रेम एक कपल के रूप में साथ नहीं रह सकते. जबकि वह पंडित अनु को बताता है कि राही और प्रेम का एक साथ होना किस्मत में लिखा है. ये सुनकर अनु चौंक जाती है.
यह भी पढ़ें- Anupama: कौन होगी नयी राही? अलीशा परवीन को ये एक्ट्रेस करेगी रिप्लेस, जानें नाम
यह भी पढ़ें- Anupama: कौन हैं अद्रिजा रॉय? जो बनेगी अनुपमा की बेटी, निभाएगी नयी राही का किरदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










