Anupama Twist: अनु की ये सपोर्ट सिस्टम बनेगी नयी विलेन, आध्या को भड़काएगी, होगा खूब हंगामा

Updated:
विज्ञापन
anupama

anupama

सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि तोशू, बा और बाबूजी की गहने वाली बात सुन लेता है. तोशू उन्हें चुराने का प्लान बनाता है और चोरी करने जाता है. हालांकि सागर और मीनू उसे देख लेते हैं.

विज्ञापन

Anupama twist: सीरियल अनुपमा का एपिसोड काफी धमाकेदार हो गया है. रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना इसमें लीड़ रोल प्ले करते हैं. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनु और अनुज साथ आ गए है. दोनों मिलकर अपनी सारी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. वहीं, शाह हाउस में वनराज के नहीं होने से सबकुछ बिखर सा गया है. तोशू और पाखी, आशा भवन में नहीं रहना चाहते है और वो लोग होटल में शिफ्ट हो जाते है. होटल जाकर वो दोनों सारी सुविधाएं एंजॉय करते है. पैसे चुकाने के टाइम पर उनका क्रेडिट कार्ड काम नहीं करता.

अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जा रहा है कि बाबूजी, बा को कीमती गहने लाकर देते हैं और उने अनु से रखने के लिए कहते हैं. अनु महंगे गहनों को अपने घर में रखने से कतराती है. वो उसे लॉकर में रखने की बात कहती है. हसमुख, लीला के अविश्वास को जानते हुए, जोर देकर कहता है कि गहने उनके पास ही रहें. ना चाहते हुए भी अनु मान जाती है.

ये शख्स चुरा लेगा सारे गहने

तोशू, बा और बाबूजी की गहने वाली बात सुन लेता है. वो उन्हें चुराने के बारे में सोचता है. मीनू और सागर उसे चुपके से भागते हुए पकड़ लेते हैं. ऐसे में तोशू उनपर पलटवार करता है और उल्टा इल्जाम मीनू और सागर पर लगा देता है. वो उनपर गहने चुराने का झूठा आरोप लगाता है.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुज वापस से अपना कपाड़िया एंपायर वापस पाने की कोशिश करेगा. दूसरी तरफ वनराज की तरह ही तोशू अनुज का दुश्मन बनेगा. डिंपी अब धीरे-धीरे विलेन बनेगी और आध्या को अनुपमा के खिलाफ भड़काएगी. डिंपी कहेगी कि अनु उससे और अनुज से छुटकारा पाने का ट्राई कर रही है. क्या डिंपी की बातों में आध्या आएगी. क्या होगा आगे.

Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु

Also Read- Anupama: काव्या के शो छोड़ते ही रुपाली गांगुली ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- आप सामने वाले को…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

सीरियल में दिखाया जा रहा है कि बाबूजी, बा को कीमती गहने लाकर देते हैं और उने अनु से रखने के लिए कहते हैं. अनु महंगे गहनों को अपने घर में रखने से कतराती है. वो उसे लॉकर में रखने की बात कहती है. हसमुख, लीला के अविश्वास को जानते हुए, जोर देकर कहता है कि गहने उनके पास ही रहें. ना चाहते हुए भी अनु मान जाती है.