Anupama Twist: डिंपी की भविष्यवाणी होगी सच, अनुज को छोड़ देगी अनु, शाह परिवार के लिए बनेगी विलेन

anupama
सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि डिंपी और डॉली आशा भवन में बिल्कुल खुश नहीं है. डॉली यूएसए जाने का फैसला करती है. डिंपी कहती है अनु, अनुज के साथ बिजी है.
Anupama Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा का ट्रैक इन दिनों एक बड़े मोड़ पर आ गया है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि शाह परिवार आशा भवन में रहने के लिए आते हैं. इस दौरान वहां पर पाखी और तोशू सबकी नाम में दम कर देते हैं. जिसके बाद अनु उन्हें आशा भवन से बाहर निकाल देती है. पाखी और तोशू होटल में ठहरते है और वहां उनका क्रेडिट कार्ड यूज नहीं हो पाता. जिसके बाद उनके सामने एक बड़ी दिक्कत आ जाती है.
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा
सीरियल में दिखाया जाएगा कि तोशू, पाखी, डिंपी, अनुपमा और अनुज की खुशियां बर्बाद करने में लगी हुई है. डिंपी और डॉली आशा भवन में बिल्कुल खुश नहीं है. डॉली यूएसए जाने का फैसला करती है. डिंपी, अनु पर इल्जाम लगाती है कि उसे अपने आस-पास किसी चीज के बारे में पता नहीं है. डिंपी कहती है वो अनुज के साथ बिजी है.
डिंपी को क्यों थप्पड़ मारेगी अनुपमा
डिंपी की बाते सुनकर अनु को गुस्सा आएगा और वो उसे थप्पड़ मारकर एहसास दिलाती है कि वो क्या गलत बोल रही है. डिंपी सबको वॉर्न करती है कि एक दिन अनु सबके खिलाफ हो जाएगी.
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि डिंपी की भविष्यवाणी सच होगी. अनु, आशा भवन को बचाने के लिए एक बड़ा फैसला लेगी. इस फैसले से अनुज और आध्या की जिंदगी तबाह होती दिखेगी. वो अपने फैसले से परिवार की रक्षा करेगी. क्या उसके फैसले को उसका परिवार समझ पाएगा. क्या अनुज और अनु इस फैसले से अलग हो जाएगे. क्या होगा आगे.
Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु
Also Read- Anupama: काव्या के शो छोड़ते ही रुपाली गांगुली ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- आप सामने वाले को…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










