Anupama: शादी के बाद ही इस वजह से आर्यन की हो जाएगी मौत? माही की जिंदगी होगी तबाह

Updated:
विज्ञापन

Anupama

Anupama: सीरियल अनुपमा में जल्द ही एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. कहानी में लीप आएगा और अनुपमा मुंबई शिफ्ट हो जाएगी. लेटेस्ट ट्रैक में माही और आर्यन की शादी हो रही है, लेकिन शादी के दिन आर्यन ड्रग्स ले लेता है. अनुपमा को आर्यन पर शक होता है जल्द ही उसका शक यकीन में बदल जाता है.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल अनुपमा में एक बहुत बड़ा मोड़ आने वाला है, जिससे कहानी बदल जाएगी. कहानी में लीप आएगा आएगा और अनु मंबई शिफ्ट हो जाएगी. अनु अकेली ही होगी इस नये सफर में. इस बीच सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक में माही और आर्यन की शादी दिखाई जा रही है. शादी को लेकर दोनों परिवार काफी खुश है. इस बीच आर्यन की तबीयत खराब हो जाती है. किसी को नहीं पता नहीं कि वह ड्रग्स लेता है. हालांकि उसने माही से वादा किया है कि वह ड्रग्स लेना छोड़ देगा, लेकिन शादी के दिन वह अपनी फ्रेंड के कहने पर ड्रग्स ले लेता है. अनुपमा को लगता है कि कुछ तो गलत है. वह आर्यन को जाने से रोकती है और तभी आर्यन के पॉकेट से ड्रग्स का पैकेट गिर जाता है.

विज्ञापन

आर्यन की तबीयत हो जाएगी खराब

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शादी की तैयारी शुरू हो जाएगी और माही की विदाई के लिए सारा परिवार जमा होगा. इस सेलिब्रेशन के बीच में आर्यन के पेट में दर्द शुरू हो जाएगा. आर्यन खुद को भीड़ से अलग करेगा और वॉशरूम चला जाएगा. उसे चक्कर आने लगेंगे और उसकी तबीयत और ज्यादा खराब हो जाएगी. उसे समझ नहीं आएगा कि वह अब क्या करें.

आर्यन को ड्रग्स लेते देख लेगी अनु

अनुपमा को याद आएगा कि बा ने माही को देने के लिए कहा है. वह घर के अंदर सामान लेने जाएगी. तभी उसे याद आएगा कि वह सिंदूरदानी लेना भूल गई है. वह उसे लेने के लिए कमरे की तरफ जाएगी, जहां आर्यन ड्रग्स लेता होगा. वह इस बात को नहीं जानती है और उस कमरे में पहुंच जाएगी. वह आर्यन को फ्लोर पर गिरा देखेगी और उसे जगाने की कोशिश करेगी. वह काफी घबरा जाएगी. अनु नोटिस करेगी कि ड्रग्स का पैकेट नीचे गिरा हुआ है. आर्यन नशे में होगा और कहेगा क्या कमाल का माल है. अनु ये सुनकर पूरी तरह से शॉक्ड हो जाएगी.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola