Anupama: प्रकाश को घसीटकर पुलिस स्टेशन ले जाएगी अनुपमा? इस लड़की ने दी चेतावनी, कहा- गांव छोड़कर चली जाओ, वरना वह जला देगा
Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Oct 2025 2:07 PM
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि समर अपनी मां को बताता है कि वह भटक रहा है और उसकी आत्मा को शांति नहीं मिली है. अनु ये सुनकर हैरान हो जाती है. समर कहता है कि उसका कातिल जिंदा है और उसे इंसाफ चाहिए. दूसरी तरफ प्रकाश का सच अनु के सामने आएगा.
Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा समर से पूछती है कि क्या वह वापस आ गया है. अनु रोने लगती है. समर उससे कहता है कि उसकी मां अभी भी खूबसूरत दिखती है. अनु उसे बताती है कि अंश पिता बनने वाला है. अनु उससे कहती है कि अभी भी वह उसकी मौत से उबर नहीं पाई है. समर अपनी मां से कहता है कि राही उससे बहुत प्यार करती है. समर उसे ये बताता है कि उसकी आत्मा को शांति नहीं मिल रही क्योंकि उसका कातिल अभी भी जिंदा है. अनु ये सुनकर हैरान रह जाती है.
अनुपमा को ये लड़की देगी चेतावनी
अनुपमा को एक लड़की चेतावनी देगा कि प्रकाश अच्छा आदमी नहीं है. वह लड़की उसे गांव छोड़कर जाने के लिए कहती है. वह अनु से कहती है कि प्रकाश उन्हें मार कर जला दें, इससे पहले उन्हें गांव छोड़कर चले जाना चाहिए. वह कहती है कि उसकी बेटियां यहां पर सेफ नहीं है. दूसरी तरफ प्रकाश से राही पूछती है कि लड़कियां गांव छोड़कर क्यों जा रही है. इसपर प्रकाश जवाब देता है कि दूसरे गांव की लड़कों के साथ लड़कियां भाग रही है. अनु को उसकी बातों पर यकीन नहीं होता.
प्रकाश को घसीटकर पुलिस स्टेशन ले जाएगी अनुपमा?
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु को पता चल जाएगा कि प्रकाश और उसके आदमी अंधविश्वास के नाम पर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं. अनु को उसपर बहुत गुस्सा आता है. उसे समर और प्रकाश के कनेक्शन के बारे में भी पता चल जाता है. जिसके बाद अन, प्रकाश को खुली चुनौती देगी. वह प्रकाश भाऊ से कहेगी कि वह उस घसीटकर पुलिस स्टेशन ले जाएगी और गावं वालों को उसका असली चेहरा दिखाएगी. प्रकाश उसे सावधान रहने के लिए कहता है और उसे अपना ख्याल रखने के लिए कहता है क्योंकि कुछ भी हो सकता है.
यह भी पढ़ें- Anupama Twists: समर की आत्मा के बारे में इस शख्स को बताएगी अनुपमा, प्रकाश से क्या रिश्ता है वनराज के बेटे का
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










