Anupama: समर की आत्मा को चिल्ला-चिल्ला कर बुलाएगी अनु, गांव की लड़कियों को मार कर दफना देता है प्रकाश, ये शख्स सारे राज खोलेगा
अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि देविका, अनु को सोनू के बारे एक शॉकिंग बात बताती है. अनु ये जानकर शॉक्ड हो जाती है. दूसरी तरफ प्रेम बहुत सारी मिठाई बनाता है और अंश उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाता.
Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रीत, अनुपमा से कहती है कि गिरिजा खिड़की से झांक रही थी. अनु को लगता है कि प्रीत मजाक कर रही है. हालांकि प्रीत के बार-बार कहने पर अनु बाहर देखने जाती है. उसे देखकर गिरिजा भागने लगती है. अनु उसे दौड़कर पकड़ती है. गिरिजा, अनु को चेतावनी देती है कि प्रकाश उन्हें मार कर दफना दे, इससे पहले वह गांव छोड़कर चली जाए. गिरिजा उसे बताती है कि प्रकाश खतरनाक आदमी है. तभी वहां पर देविका आती है.
सोनू राठौड़ जेल से है बाहर
अनुपमा, देविका बताती है कि सोनू राठौड़ जेल से रिहा हो गया है क्योंकि उसके पिता ने पुलिस को रिश्वत दी थी. अनु ये सुनकर समर की आत्मा को बुलाती है. दूसरी तरफ प्रेम बहुत सारी मिठाइयां बनाता है और अंश इसके लिए उसकी तारीफ करता है. प्रेम कहता है कि ये त्योहारों का मौसम है. तोशू, प्रेम की कुकिंग स्किल्स की तारीफ करता है. वह कहता है कि उसके बिना तो वह लोग भूखे मर जाते. अंश उसकी बातों से सहमत होता है.
प्रकाश का काला चेहरा आया सामने
सरिता, अनुपमा को गांव के मामलों में दखलअंदाजी नहीं करने के लिए कहती है. वह गिरिजा को प्रकाश को बदनाम करने का आरोप लगाती है. गिरिता, अनु से कहती है कि प्रकाश घटिया आदमी है और वह बेसहारा लड़कियों का फायदा उठाती है. अनु ये सुनकर हैरान हो जाती है. गिरिजा बताती है कि प्रकाश और उसके आदमी गांव की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं. सरिता, गिरिजा पर आरोप लगाती है कि वह झूठ बोल रही है और प्रकाश को बदनाम कर रही है. लीला, गिरिजा से पूछती है कि वह पुलिस स्टेशन क्यों नहीं गई. गिरिजा कहती है कि पुलिस वाले प्रकाश के साथ मिले हुए है. गिरिजा को अनु अपने साथ रख लेती है. वह सरिता से कहती है कि गिरिजा के बारे में वह किसी से बात ना करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










