ePaper

Anupama Today Episode: वनराज के खिलाफ साजिश कर रही बरखा, अनुपमा कैसे होश में लेकर आएगी अनुज को?

Updated at : 18 Aug 2022 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Today Episode: वनराज के खिलाफ साजिश कर रही बरखा, अनुपमा कैसे होश में लेकर आएगी अनुज को?

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज बार-बार होश में आकर बेहोश हो जा रहा है. अनुपमा उसे कपाड़िया हाउस ले जाने का फैसला करती है. वहीं, शाह परिवार जन्माष्टमी सेलिब्रेट करने का फैसला करता है, ताकि अनुज जल्दी ही ठीक हो जाए.

विज्ञापन

Anupama Today Episode: सीरियल अनुपमा (Anupama) में वनराज को हाश आ चुका है, लकिन अनुज अभी भी बेहोश है. वनराज को ये याद नहीं है कि उस दिन क्या हुआ था. दूसरी तरफ अनुज को अनुपमा कपाड़िया हाउस लेकर आ जाती है. छोटी अनु उसका स्वागत करती है और सारे घर वाले उसके जल्द होश में आने के लिए दुआ करते है. लेकिन बरखा के मन में कुछ और चल रहा होता है.

बरखा बुन रही जाल

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बरखा अपने पति अंकुश और आदिक से कहती है वो वनराज के खिलाफ भड़काएगी. बरखा कहती है कि वनराज जानबूझकर झूठ बोल रहा है कि उसे कुछ याद नहीं है. वहीं, वनराज बा को अनुज के लिए प्रार्थना करने के लिए कहता है. वो कहता है कि वो तो वापस आ गया, लेकिन अनुज होश में नहीं आया है.

https://www.instagram.com/p/ChYkb0Sqt02/

शाह परिवार में मनेगा जन्माष्टमी

शाह परिवार जन्माष्टमी मनाने का फैसला करते है. वनराज चाहत है कि अनुज जन्माष्टमी तक होश में आए क्योंकि उनका जन्मदिन भी उसी दिन आता है. वहीं, कपाड़िया हाउस में बरखा, अनुपमा को एक चेक पर साइन करने के लिए कहती है. जिसे वो मना कर देती है. बरखा कहती है कि उसे उसपर भरोसा नहीं है और वो अनुज के कमरे में सीसीटीवी लगवाएगी.

Also Read: Anupama Today Episode: वनराज और उसके परिवार वालों को जेल भेजेगी बरखा? अनुपमा पर लगाया ये घटिया इल्जाम
वनराज है परेशान

अनुपमा, बरखा को वार्न करती है कि कहती है कि अनुज के जन्मदिन वाले दिन उसे कोई भी ड्रामा नहीं चाहिए. अनुपमा साथ ही ये भी कहती है कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वो घोषणा कर देगी जो अनुज करना चाहते थे. वहीं, वनराज सोचता है कि कही उसने सच में अनुज को धक्का तो नहीं दिया है. बा उसे ये सब नहीं सोचने के लिए कहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola