ePaper

Anupama Today Episode: वनराज और उसके परिवार वालों को जेल भेजेगी बरखा? अनुपमा पर लगाया ये घटिया इल्जाम

Updated at : 16 Aug 2022 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Today Episode: वनराज और उसके परिवार वालों को जेल भेजेगी बरखा? अनुपमा पर लगाया ये घटिया इल्जाम

अनुपमा में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. बरखा, अनुपमा पर इल्जाम लगाती है कि अभी भी उसके दिल में वनराज के लिए जगह है. तभी वो उसे बचाने की कोशिश कर रही है. दूसरी तरफ अनुज को होश आ जाता है और ये जानकर सारे लोग चैन की सांस लेते है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler 16 August: सीरियल अनुपमा (Anupama) में एक तरफ अनुज की हालत में कोई सुधार नहीं आ रहा. दूसरी तरफ बरखा इस बात पर अड़ जाती है कि इस हादसे की जांच पुलिस क्यों नहीं कर कर रही. वो वनराज पर आरोप लगाती है कि उसने ही उसके देवर को मारने की कोशिश की है. बरखा कहती है कि पुलिस के जांच में सब सच बाहर आ जाएगा.

अनुपमा का ट्रैक

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बरखा कहती है कि वो वनराज को अनुज को मारने के प्रयास में सजा दिलाकर रहेगी. अगर उसके परिवारवाले उसे बचाने का प्रयास करेंगे, तो वो उन्हें भी जेल भेज देगी. अनुपमा पर बरखा इल्जाम लगाती है कि उसके मन में अभी भी वनराज के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है. वो कहती है उस इंसान से उसका तलाक हो चुका है फिर भी वनराज और इसके परिवार वाले को बचाने की वो कोशिश कर रही है.

अनुज आया होश में

अनुपमा को एक फोन आता है और वो उनकी बातों को छोड़कर अनुज के आईसीयू में जाती है. अनुज अपनी आंखे खोलता है और अनुपमा का नाम लेता है. अनुपमा काफी इमोशनल हो जाती है और उसका हाथ पकड़ लेती है. बरखा उसे होश में आते देख काफी परेशान हो जाती है.

Also Read: Anupama Today Episode: अनुज के अपने ही बुन रहे उसके खिलाफ साजिश, वनराज का सच मानेगी अनुपमा?
बरखा हुई परेशान

बरखा के मन में आता है कि अगर अनुज कोमा में चला गया होता है, बहुत अच्छा होता. वो आराम से अनुज के बिजनेस पर कब्जा कर सकती थी. अनुज, अनुपमा से कहता है कि वो उससे प्यार करता है. अनुज को उस घटना का फ्लैशबैक आता है और वो वनराज का नाम लेता है. अब देखना होगा कि क्या राज खुलता है.

वनराज ने कबूला अपना गुनाह?

अबतक आपने देखा कि वनराज होश में आने के बाद अनुपमा के सामने कबूल करता है कि उसने अनुज को खाई में धक्का दिया. हालांकि अनुपमा को इस बात पर भरोसा नहीं है. वहीं, आदिक, पाखी को संभालता है और कहता है कि अनुज के होश आने पर सारी सच्चाई बाहर आ जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola