Anupama: सुम्बुल तौकीर की को-स्टार लेगी सीरियल में एंट्री, अनुज- अनुपमा की जिंदगी में आएगा नया तूफान

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Feb 2024 9:50 PM

विज्ञापन

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, श्रुति को सांत्वना देने की कोशिश करता है क्योंकि वो उसके जन्मदिन पर दुख नहीं पहुंचाना चाहता है. श्रुति, अनुज से पूछती है कि पिछले 5 सालों में उसे कभी उससे प्यार क्यों नहीं हुआ.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा में एक के बाद एक टर्न देखने को मिल रहा है. सीरियल में जिसका फैंस को इंतजार था, वो दर्शकों को देखने मिल गया. अनुज और अनुपमा पांच साल बाद मिले और उनके बीच बातें भी हुई. अनुज, अनुपमा को नहीं भूला और उसे वापस अपनी जिंदगी में चाहता है. अनुपमा, श्रुति के बारे में जानती है और वो नहीं चाहती कि उसका दिल टूटे. अनुपमा अपनी बेटी आध्या के नफरत के बारे में भी जानती है. वो अपनी बेटी की नफरत को नहीं झेलनी चाहती. इस बीच सुनने में आ रहा है सीरियल में नयी एंट्री होगी.

अनुपमा में इस नये किरदार की होगी एंट्री

अनुज और अनुपमा में दर्शकों ने देखा कि अनुपमा, अनुज को बताती हैं कि वह उनके जीवन में एक बोझ की तरह महसूस करती थी और केवल उन्हें दर्द देती थी. अनुज ने स्वीकार किया कि हर पति-पत्नी में लड़ाई होती है, लेकिन इसका मतलब रिश्ता तोड़कर भागना नहीं होता. वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि सुम्बुल तौकीर की को-स्टार सीरियल में एंट्री लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है. परख मदन, अनुपमा में अब नजर आएंगी.

यशदीप और अनुपमा की बदलेगी जिंदगी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस परख मदन का रोल कैमियो होगा. हालांकि ट्रैक की सफलता के आधार पर इसे बढ़ाया जा सकता है. परख, यशदीप की पूर्व गर्लफ्रेंड सिमरन की भूमिका निभाएगी. जैसे ही यह नया चरित्र यशदीप के जीवन में फिर से आएगा, इसका असर अनुज, अनुपमा के जीवन में भी देखने को मिलेगा. यशदीप की अनुपमा से बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए, ये देखना दिलचस्प होगा कि उसके आने से क्या होगा. बता दें परख आखिरी बार सीरियल काव्या एक जज्बा एक जुनून में दिखी थी.

https://www.instagram.com/p/C2pQuOrMRhe/

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज श्रुति को सांत्वना देने की कोशिश करता है क्योंकि वो उसेक जन्मदिन पर दुख नहीं पहुंचाना चाहता है. श्रुति, अनुज से पूछती है कि पिछले 5 सालों में उसे कभी उससे प्यार क्यों नहीं हुआ. वो उससे उसकी सुंदरता और व्यक्तित्व पर सवाल उठाती है जो उसे आकर्षित करने में विफल रही है. अनुज कहता है कि उसके दिल में सिर्फ अनुपमा रहती है और अलग होने के बाद ही अनुपमा ही रही. वो उससे कहता है कि वो उसे अपने दिल में थोड़ी सी जगह दे सकता है. वो जाने लगता है और फिर श्रुति कहती है कि वो उससे और आध्या से बहुत प्यार करती है.

https://www.instagram.com/reel/C2tyNIMgU5P/?utm_source=ig_web_copy_link

अबतक आपने क्या देखा अनुपमा में

अबतक आपने अनुपमा में देखा कि वनराज सीसीटीवी फुटेज देखता है कि टीटू ने डिंपी को एक गिफ्ट दिया है. वह सोचता है कि उसे डिंपी की खुशी से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन वह किसी भी हालत में अंश को खोने का जोखिम नहीं उठा सकता. माही और ईशानी ने शास्त्रीय नृत्य सीखने की इच्छा व्यक्त की. उन्हें तब निराशा होती है जब उन्हें पता चलता है कि डिंपी उन्हें साथ ले जाए बिना टीटू से मिली थी. वे डिंपी से टीटू को बुलाने के लिए कहते हैं और वह खुशी-खुशी सहमत हो जाती है. अनुपमा अनुज के हाथ से अपनी साड़ी छीन लेती है और चली जाती है. श्रुति, अनुज और अनुपमा फूट-फूट कर रोने लगते हैं और अपने-अपने रास्ते चल देते हैं. अनुपमा को अनुज से मिलने का अफसोस है. श्रुति और अनुपमा का एक्सीडेंट होने वाला है, लेकिन कोई उन्हें बचा लेता है.

Also Read: Anupama: अनुज से धोखा मिलने के बाद अनुपमा के दिल में ये शख्स लेगा जगह! श्रुति के सामने आएगा सबसे बड़ा सच
Also Read: Anupama: रियल लाइफ में अनुपमा-अनुज के रिश्ते में आ गई दरार? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये पोस्ट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola