Anupama: अनुज से धोखा मिलने के बाद अनुपमा के दिल में ये शख्स लेगा जगह! श्रुति के सामने आएगा सबसे बड़ा सच

anupama
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, अनुज से मिलती है और दोनों कई सारी बातें करते है. अनुज उससे पूछता है कि उसने उसे और छोटी अनु को क्यों छोड़ा. अनुपमा कहती है क्योंकि मैं तुम्हें दर्द दे रही थी.
Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में हाई वोल्टेज ड्रामा दर्शकों को देखने मिल रहा है. सीरियल टीआरपी लिस्ट में भी नंबर एक पर राज कर रहा है. सीरियल में इन दिनों कई नये ट्विस्ट आ रहे है. मेकर्स उसे दिलचस्प बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. फैंस इंतजार कर रहे थे कि कब अनुपमा और अनुज मिलेंगे. अब दोनों मिल चुके है और अनुज ने कबूल किया कि वो उसे अब भी प्यार करता है. इसके बदले में अनुपमा ने उसे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए कहा. अनुपमा से कहा कि वो सबकुछ खत्म करना चाहती है.
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, अनुज से मिलती है और दोनों कई सारी बातें करते है. अनुज उससे पूछता है कि उसने उसे और छोटी अनु को क्यों छोड़ा. अनुपमा कहती है क्योंकि मैं तुम्हें दर्द दे रही थी. अनुज कहता है कि उसने गुस्से में बहुत कुछ कह दिया था और सॉरी कहता है. अनुपमा कहती है कि उसे सॉरी नहीं बोलना चाहिए और आपकी कोई गलती नहीं है. दूसरी तरफ वनराज सीसीटीवी फुटेज देखता है और डिंपी को लॉन में खड़ा देखता है. वह सोचता है कि उसे डिंपी की खुशी से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वो किसी भी कीमत पर समर के बेटे को खो नहीं सकता है.
अनुपमा और अनुज करते है खूब सारी बातें
अनुपमा कहती है कि आप पूरी की पूरी अनुपमा चाहते थे, लेकिन आपको आधी अनुपमा मिली. अनुज कहता है कि दुनिया में हर रिश्ता बुरे- अच्छे दौर से गुजरता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप छोड़कर चले जाए. अनुपमा उसे याद दिलाती है कि पांच साल पहले उसने उसपर कितना गुस्सा किया था और आपको कितनी परेशानी हुई थी. अनुज कहता है कि नियति ने हमें दोबारा मिलवाया, तो ये साफ है कि हम दोनों एक-दूसरे को भूले नहीं है. अनुपमा उसे ऐसी बातें करने के लिए नहीं कहती है.
Also Read: Anupama: रियल लाइफ में अनुपमा-अनुज के रिश्ते में आ गई दरार? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये पोस्ट
श्रुति के सामने आया सबसे बड़ा सच
अनुपमा कहती है कि आध्या मुझसे नफरत करती है और अगर हम दोनों फिर से एक होने की कोशिश करेंगे, तो हमारी बेटी की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी. अनुपमा कहती है कि वो ऐसा नहीं होने देगी. अनुपमा कहती है कि हम आज, कल या किसी भी दिन एकजुट नहीं हो सकते. अनुज, अनुपमा का पल्लू पकड़ लेता है और तभी वहां वो श्रुति को देखता है. श्रुति रोती है और सब कुछ याद करती है. अनुपमा अपना पल्लू छुड़ाकर वहां से चली जाती है. श्रुति और अनुज रोते है. अनुपमा खुद से पूछती है कि वो अनुज से क्यों मिली और उसने सब कुछ बर्बाद कर दिया है.
श्रुति को अनुज बचाएगा
श्रुति कार की चपेट में आने वाली होती है, लेकिन अनुज उसे बचा लेता है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, श्रुति से बात करता है कि कहता है कि वो उसे बताना चाहता था, लेकिन बता नहीं पाया. श्रुति कहती है कि अब कुछ नहीं बचा है बताने के लिए. वहीं, अनुपमा, सड़क पर भागती होती है, तभ उसे किंजल गाड़ी से टक्कर होने से बचाती है. अनुपमा, किंजल को बताती है कि अनुज, श्रुति से शादी कर रहा है और वो उन दोनों के लिए काफी खुश है. अनुपमा कहती है कि वो ना चाहते हुए उन दोनों के बीच आ गई. किंजल उसे समझाती है कि वो खुद को दोष ना ले.
Also Read: Anupama: ऐसे खत्म हो जाएगी अनुज और अनुपमा की लवस्टोरी, एपिसोड में आएंगे बड़े ट्विस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










