Anupama Spoiler Alert: आध्या-परी के स्कूल पर हुआ हमला, अपनी लाडली को कैसे बचाएंगे अनुज और अनुपमा
Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Apr 2024 10:21 AM
Anupama
सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा पुलिस से जिद करती है कि उसे स्कूल के अंदर जाने की परमिशन दे दे. श्रुति, अनुपमा को स्कूल के पास देखकर रोने लगती है. उसे आध्या की फ्रिक सताती है.
Anupama Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. शो में अनुज और श्रुति अपनी शादी को लेकर तैयारियां कर रहे हैं. अनुज अभी भी इसे रिश्ते को लेकर दिल से नहीं माना है, लेकिन वो आध्या की खुशी के लिए ये सब कर रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज भगवान से प्रार्थना करता है कि अनुपमा का सपना पूरा हो जाए. पुजारी कहता है कि अनुज और श्रुति की इच्छा भगवान जल्द ही पूरी करेंगे. वहीं, दूसरी तरफ जजेस अनु के बनाए डिश को टेस्ट करते हैं. अनुपमा को लगता है कि उसका डिश किसी को पसंद नहीं आएगा और वो बाहर हो जाएगी.
अनुपमा की डिश जजेस को आई पसंद
अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा की बनाई हुई डिश जजेस को पसंद आती है. वो अनु की तारीफ करते है कि बिना सामग्री के बारे में जाने उसने इतना टेस्टी खाना बना लिया. अनुपमा कहती है कि फूड की कोई भाषा नहीं होती. उसने पहले टेस्ट किया और फिर खाना बनाया. वो अपनी जीत से काफी खुश हो जाती है और ये बात वो किंजल को बताती है. वहीं, अनुपमा को पता चलता है कि शूटर ने आध्या और परी के स्कूल पर अटैक कर दिया है. श्रुति और अनु को दोनों की फ्रिक होती है.
स्कूल पर शूटर ने किया हमला
अनुपमा पुलिस से जिद करती है कि उसे स्कूल के अंदर जाने की परमिशन दे दे. श्रुति, अनुपमा को स्कूल के पास देखकर रोने लगती है. उसे आध्या की फ्रिक सताती है. श्रुति, अनुज को फोन करती है, लेकिन वो मीटिंग में होता है. एक रिपोर्टर बताता है कि शूटर ने अंदर बच्चों को मार डाला है. अनुपमा ऐसे फेक न्यूज फैलाने वाले रिपोर्टर को डांटती है. आध्या और अनुपमा एक-दूसरे को सहारा देते है. दोनों भगवान से उनके बच्चों की रक्षा करने के लिए कहते हैं. श्रुति भगवान से कहती है कि आध्या को उससे ना छीने, नहीं तो वो कभी दोबारा प्रार्थना नहीं करेगी. पुलिस शूटर को आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन वो लोग नहीं मानते. आध्या को परी संभालती है और कहती है कि पुलिस उन्हें बचा लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










