Anupama Spoiler Alert: अनुपमा को बचाने में श्रुति को लगी गोली, अपनी ही मां पर आध्या का फूटा गुस्सा, दी ये वॉर्निंग

Anupama
Anupama Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. श्रुति को गोली लग जाएगी और उसे अस्पताल में एडमिट किया जाएगा. आध्या अपनी मां पर काफी गुस्सा करेगी. आज का एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है.
Anupama Spoiler Alert: राजन शाही के सीरियल अनुपमा में खूब सारा मेलोड्रामा दिखाया जा रहा है, जो दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा है. गौरव खन्ना और रूपाली गांगुली इसमें अनुज और अनुपमा का रोल निभा रहे हैं. फैंस दोनों को साथ में देखना चाहते है, लेकिन अनुज की शादी श्रुति से होने वाली है. अनुपमा ने इस बात के लिए खुद के दिल को मना लिया है, लेकिन आज भी वो सिर्फ अनुज से प्यार करती है. आने वाले एपिसोड में ऐसा कुछ होगा, जिसके बारे में दर्शकों ने सोचा नहीं होगा.
शाह परिवार भारत जाने के लिए होंगे रवाना
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शाह परिवार वापस भारत जाने के लिए रवाना होंगे. अनुपमा और किंजल काफी भावुक हो जाएगी. तभी अनु को कॉल आएगा कि उसे स्पाइस एन चटनी स्टाफ के साथ मिलकर श्रुति और अनुज के घर में होने वाले एख पूजा के लिए खाना बनाना है. किंजल उसे कहती है कि श्रुति जान बूझकर उसे दुख पहुंचाती है. अनु उसे ज्यादा सोचने के लिए नहीं कहती है और कहती है कि वो स्पाइस एंड चटनी की फाइनेंशियल हेल्प करना चाहती है.
श्रुति को लगी गोली
अनुपमा में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा जब श्रुति को गोली लग जाएगा. गुंडे हमला करते हैं और आध्या और परी को बंधक बना लेते हैं. उसे बचाने की कोशिश में गुंडे अनुपमा पर बंदूक तान देते है, लेकिन गोली श्रुति को लग जाती है. श्रुति की हालत खराब हो जाती है और उसे अस्पताल में एडमिट कराया जाता है. अनुपमा को अपराधबोध होता है और उसे काफी बुरा लगता है. आध्या ये सब के लिए अनुपमा को दोषी कहती है और वॉर्न करती है कि अगर उसे कुछ हुआ तो वो उसे नहीं छोड़ेगी. अनुपमा फैसला करती है कि वो किसी भी कीमत पर उसकी जान बचाकर रहेगी.
Anupama: बॉयफ्रेंड संदीप बसवाना संग शादी को लेकर बरखा ने तोड़ी चुप्पी, अश्लेषा सावंत ने कही ये बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










