Anupama Spoiler Alert:अनुज से शादी करते ही शाह परिवार ने अनुपमा को किया पराया! छुपाई अनु से इतनी बड़ी बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2022 7:56 AM
Anupama upcoming episode: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि समर, बाबूजी, पारितोष, अनुपमा से वनराज और काव्या के तलाक के बारे में बात नहीं करने का फैसला करते है. वनराज अपने परिवार से कुछ जरूरी बात करता है.
Anupama Spoiler Alert: सुपरहिट सीरियल अनुपमा (Anupama) में अब एक नयी कहानी शुरू होने वाल है. अनुज और अनुपमा की शादी हो गई है और वो शाह परिवार से कपाडिया परिवार में आ गई है. अनुपमा अपनी नयी गृहस्थी को लेकर उत्साहित है. दूसरी तरफ वनराज अपने परिवार का ध्यान रख रहा है, लेकिन काव्या एक बार फिर से नया तूफान लाने वाली है.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा शादी के बाद जीके और अनुज के लिए नाश्ता बनाने के बारे में सोचती है. वो किचन में नया ऑटोमैटिक स्टोव देखकर काफी खुश हो जाती है. अनुज उसकी मदद के लिए आता है. अनुज उसे याद दिलाता है कि उसने वादा किया है कि जब तक ऑफिस में कोई इमरजेंसी ना हो, वो उसकी मदद करेगा. अनु को काम करते हुए शाह परिवार की याद आती है.
शाह परिवार में समर, बाबूजी, पारितोष, अनुपमा से वनराज और काव्या के तलाक के बारे में बात नहीं करने का फैसला करते है. वो कहते है कि अनु का शादी के बाद पहला दिन है, ऐसे में अगर ये बातें उसे पता चलेगी तो वो परेशान हो जाएगी. इधर, वनराज अपने परिवार से कुछ जरूरी बात करता है. वनराज सबसे कहता है कि अब अनु घर पर नहीं है तो उन्हें ही मिलकर हर परेशानी को संभालना होगा. वो इसमें सबका साथ मांगता है.
अनुपमा को किंजल वीडियो कॉल करती है. अनु समर, पाखी, पारितोष, बाबूजी सबसे बात करते ही. बा उससे थोड़ा गुस्से में बात करती है. वनराज उससे कहता है कि बा किसी बात को लेकर परेशान है. वहीं, वीडियो कॉल से पहले वो सभी को हिदायत देता है कि कोई भी घर के प्रॉब्लम के बारे में अनुपमा को ना बताए.
आपने अनुपमा के पिछले एपिसोड में देखा कि अनुज और अनुपमा की विदाई शाह परिवार से हो जाती है. कपाडिया सदन में कपल का स्वागत के लिए शाह परिवार भी मौजूद रहता है. वहीं, काव्या, वनराज से तलाक लेने के बारे में सबसे कहती है. वनराज उसकी बातें सुनकर काफी गुस्सा हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










