Anupama Spoiler Alert: अनुपमा के बच्चों से मिलकर बरखा हुई परेशान, इस बात का सता रहा उसे डर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2022 8:55 AM
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि समर, पारितोष और पाखी, अनुपमा को सरप्राइज देते है. अनुज उन्हें अपने परिवार से मिलवाता है. बरखा उनसे मिलकर परेशान हो जाती है.
Anupama Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा में हर दिन नये- नये टर्न एंड ट्विस्ट आने लगे है. शो में दिखाया जा रहा है कि अनुज और अनुपमा अपना परिवार पूरा होता देख काफी खुश है. इधर बरखा, अंकुश से बिजनेस को लेकर अनुज से बात करने के लिए कहती है. अंकुश उसे भरोसा दिलाता है कि वो सही वक्त पर बात करेगा. वहीं, बा अनुज-अनुपमा के पगफेरे की बात करती है.
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज-अनुपमा शाह परिवार जाने के लिए तैयार होते है. अनुपमा से वो कहता है कि वो मायके जाने के नाम से ही काफी खुश दिख रही है. तभी सारा और आदिक आते है और उनदोनों से बात करते है. सारा, अनु से कहती है कि वो भी साड़ी पहनना सीखना चाहती है.
सारा, अनुपमा को बताती है कि अनुज ने उसके बारे में उसे सबकुछ बता दिया है. सारा उससे कहती है कि वो उससे बहुत प्रेरित है. सारा लोकल मार्केट जाने के लिए अपनी मां बरखा से पैसे मांगती है. वहीं, बरखा सबको बताती है कि वो घर का रेनोवेशन करवाना चाहती है. अनुज इसके लिए अनु को उसके साथ जाने के लिए कहती है.
Also Read: Anupama Spoiler Alert: अनुपमा की जिंदगी में आया नया शख्स, अनुज से है इसका खास कनेक्शन
समर, पारितोष और पाखी, अनुपमा को सरप्राइज देते है. अनुज उन्हें अपने परिवार से मिलवाता है. अनुपमा अपने बच्चों को बताती है कि यूएसए में थे. जिसके बाद अनु पगफेरे के रस्म के लिए शाह परिवार आती है. बरखा सोचती है कि अनुपमा के तीन बच्चे है और किंजल मां बनने जा रही है. अनुज की प्रापर्टी के कितने हिस्से होंगे, ये सोचकर वो परेशान हो जाती है.
अबतक आपने अनुपमा में देखा कि अनुज, अनुपमा से कहता है कि वो अपने परिवार को फिर से साथ में देखकर अपनी खुशी बयां नहीं कर सकता. वो उन्हें अपने साथ रहने के लिए कहता है. वो अनुपमा से पूछता है कि अगर बरखा- अंकुश साथ रहे तो उसे कोई दिक्कत तो नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










