Anupama Spoiler Alert: लिव-इन रिलेशनशिप में रहेंगे अनुज और अनुपमा! मालविका के दिमाग में जहर भरेगा वनराज

Updated at : 11 Feb 2022 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert: लिव-इन रिलेशनशिप में रहेंगे अनुज और अनुपमा! मालविका के दिमाग में जहर भरेगा वनराज

अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि अनुज कंपनी से रिजाइन दे देता है और मालविका को सारा कुछ सौंप देता है. अनुपमा, अनुज के साथ कंपनी छोड़ कर चली जाती है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert:अनुपमा’ (Anupamaa) की कहानी काफी दिलचस्प होती जा रही है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, अनुज से कहती है कि वो उसके साथ है. अनु कहती है कि उसकी जीत और हार उसे भी प्रभावित करती है. अनुज इनडायरेक्टली अनुपमा द्वारा उसके लिए प्यार देखकर थोड़ा शॉक्ड हो जाता है.

इधर बा और बाबूजी बात करते होते है. समर उनसे कहता है कि एक बार फिर से मिस्टर शाह ने उसकी मां की खुशी छीन ली. बाबूजी कहते है कि वो सोच भी नहीं सकते कि अनुज और अनुपमा पर क्या बीत रही होगी. वहीं, लीला कहती है कि अनुपमा, अनुज के बारे में हर कोई परेशान है लेकिन वनराज के बारे में कोई नहीं सोच रहा.

काव्या सोचती है कि वनराज केवल मालविका की संपत्ति चाहता है इसलिए वह उसके साथ है. इधर अनुपमा और अनुज नए सिरे से शुरुआत करने का फैसला करते है. अनुपमा उसे अपने घर में रहने के लिए कहती है. हालांकि पहले अनुज मना करता है लेकिन अनुपमा के मनाने पर वो मान जाता है.

Also Read: Hunarbaaz के सेट पर रो पड़ीं भारती सिंह, पति हर्ष लिंबाचिया भी हुए इमोशनल, जानिए क्या है वजह

वहीं, मालविका को मालूम चलता है कि अनुज ने घर भी छोड़ दिया है. ये जानकर वो काफी परेशान हो जाती है. वनराज इस मौके का फायदा उठाकर उसके दिमाग में अनुपमा के खिलाफ जहर घोलता है. वह मालविका को मना लेता है कि अनुज ने उसे अनुपमा के लिए छोड़ा है. वनराज को लगता है कि अब अनुपमा और अनुज साथ रहेंगे.

अनुपमा अपने घर में अनुज का स्वागत करती है. वनराज शाह परिवार में सबको आकर बताता है कि अनुपमा और अनुज एक ही फ्लैट शेयर करेंगे. वो दावा करेगा कि अब से दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले है. इस बात को जानकर लीला नाराज हो जाती है. वहीं, बाबूजी, किंजल और समर अपनी मां का साइड लेते है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola