Anupama Spoiler: अनुपमा पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, रेस्टोरेंट में मिली बेइज्जती, आध्या खाएगी अनु को बर्बाद करने की कसम

anupama
अनुपमा के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनु को वीडियो कॉल करने के लिए माफी मांगता है. यशदीप उसे बीच में दखल देने से मना करता है. यशदीप उसपर गुस्सा करता है कि वो इतनी गैर-जिम्मेदार कैसे हो सकती है.
रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा को आज कौन नहीं जानता. राजन शाही का ये सीरियल दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनु ने अपने बेटे तोशू को स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट में एक वेटर के रूप में काम पर रखा. वो चाहती है कि उसका बेटा सीखें. वहीं, अनुपमा और अनुज ने मिलकर घर पर आध्या के जन्मदिन की तैयारी की थी. जैसे ही आध्या को ये पता चला कि तैयारी अनु ने की, वो बहुत ज्यादा गुस्सा करती है.
अनुपमा की मदद के लिए अनुज पहुंचा
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया गया कि फूड क्रिटिक स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां में खाने का रिव्यू करने आते हैं. इस दौरान उन्हें खाने में कॉकरोच मिलता है. इस वजह से वो काफी गुस्सा हो जाते है और अनुपमा की सुपरशेफ वाली ट्राफी ले जाते हैं. अनुपमा को कुछ समझ नहीं आता कि ये क्या हुआ. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज ऑनलाइन वीडियो देखता है जिसमें अनुपमा की बेइज्जती करते वो फूड क्रिटिक दिखते हैं. अनुज, आध्या और श्रुति को छोड़कर अनुपमा के पास पहुंचने की कोशिश करता है.
Anupama: अनुपमा की ममता का आध्या उड़ाएगी मजाक, अपने जन्मदिन पर अनु को दूर रखने के लिए चलेगी चाल
Anupama: अनुपमा का ये किरदार लेगा सलमान खान के बिग बॉस में हिस्सा, कहा- मैं इसके लिए तैयार…
आध्या लेगी अपनी मां अनुपमा से बदला
अनुपमा, तोशू को इस बात के लिए जिम्मेदार ठहराती है. तोशू कहता है कि अपने काम पर ध्यान देने के बजाय वो आध्या के जन्मदिन पर अनुज से वीडियो कॉल कर रही थी. दूसरी तरफ बीजी और यशदीप ऐसी खबर सुनकर काफी शॉक्ड हो जाते हैं. वहीं, अनुज, अनु को वीडियो कॉल करने के लिए माफी मांगता है. यशदीप उसे बीच में दखल देने से मना करता है. यशदीप उसपर गुस्सा करता है कि वो इतनी गैर-जिम्मेदार कैसे हो सकती है. अनु रोने लगती है और अनुज उसे संभालने जाता है. आध्या अपना खास दिन बर्बाद करने पर अनु से बदला लेने के बारे में सोचती है. वो रेस्तरों जाकर अनु की बेइज्जती करेगी. अनुज, आध्या का ये बिहेवियर देखकर काफी गुस्सा हो जाएगा. श्रुति ये सब देखेगी और आध्या के गुस्से का इस्तेमाल अनुज और अनुपमा को अलग करने के लिए करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










