ePaper

Anupama Today Episode: अनुज का होगा भयानक एक्सीडेंट! अनुपमा का उजड़ जाएगा हंसता-खेलता परिवार?

Updated at : 08 Aug 2022 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Today Episode: अनुज का होगा भयानक एक्सीडेंट! अनुपमा का उजड़ जाएगा हंसता-खेलता परिवार?

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा वनराज, अनुज और अनुपमा पर उसकी खुशियां छीनने का इल्जाम लगाता है. बाबूजी उसे समझाने की कोशिश करते है, लेकिन वनराज अपनी बातों पर अड़ा रहता है. वहीं, अनुपमा मन्दिर में पूजा रखती है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler 8 August: सुपरहिट सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में मये समर की एंट्री हो चुकी है. राखी पर समर सीधे कपाड़िया हाउस जाता है और अपनी मां को सरप्राइज देता है. शाह परिवार भी वहां आता है और पाखी भी. उसे देखकर अनुपमा बहुत कुछ बोलती है और पाखी चुपचाप सुन लेती है. वनराज और बा घर पर अकेले होते है और इस बात से वो काफी दुखी हो जाता है.

वनराज ने फिर से लगाया अनुपमा पर इल्जाम

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, अनुज को शाह परिवार को पूजा में शामिल होने देने के लिए शुक्रिया कहती है. अनुज का कहना है कि उन्हें दोनों परिवारों के लिए सीमाएं तय करने की जरूरत है. इधर शाह हाउस में वनराज, अपने पिता से कहता है कि अनुज और अनुपमा ने उसकी सारी खुशी छीन ली है. इसलिए वो उनके लिए सिर्फ बुरा चाहता है.

वनराज के मन में चल रहा कोई नया प्लान

वनराज कहता है कि वो कुछ भी कर ले, लेकिन हर बार अनुज और अनुपमा से पीछे रह जाता है. बाबूजी उसे समझाते है, लेकिन फिर से वो उनकी नहीं सुनता. वनराज कहता है कि अनुज को लेकर उसके मन में इतना गुस्सा है कि पता नहीं वो क्या कर बैठेगा. वनराज की बात सुनकर बा और काव्या हैरान रह जाती है. वनराज कहता है कि वो सबकुछ अब फिक्स कर देगा.

Also Read: Anupama Today Episode: अनुपमा की बेइज्जती करने के बाद भी पाखी पहुंची अनुज के घर, वनराज हुआ आग-बबूला
अनुज का होगा एक्सीटेंड

बा और बाबूजी इस बात से परेशान है कि कहीं वनराज गुस्से में कुछ उल्टा ना कर बैठे. वहीं, अनुपमा मन्दिर में पूजा रखती है और इसमें शाह परिवार भी शामिल होता है. वनराज, अनुज को पूजा के बाद मिलने के कहता है. हालांकि अनुपमा, अनुज को रोकती है, लेकिन अनुज उसे मना लेता है. वहीं, अंकुश सोचता है कि उसे अनुज का कुछ करना होगा, नहीं तो वो उनके परिवार को कपाड़िया हाउस से निकाल देगा. वनराज औऱ अनुज का एक्सीटेंड होने वाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola