Anupama Serial Update: प्रेम ने खोला राज- क्यों करता है अपने पिता से नफरत, इस वजह से पराग की पत्नी गायत्री ने किया था सुसाइड
Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Feb 2025 12:24 PM
Anupama Upcoming Twist
Anupama Serial Update अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा कहती है कि राही के पिता नहीं है तो ऐसे में बाबूजी को प्रेम के पैर धोने चाहिए. अनु ये सुनकर कहती है कि बाबूजी नहीं बल्कि वह ये रस्म करेगी क्योंकि वह राही की मां है.
Anupama Serial Update: राजन शाही के शो अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम को पता चलता है कि मोटी बा ने अपनी बीमारी का नाटक किया, ताकि वह घर छोड़ ना कर जाए. प्रेम को ये जानकर बेहद गुस्सा आता है कि मोटी बा ने उसे धोखा दिया है. वह फैसला करता है कि राही के साथ शादी के बाद वह इस घर में नहीं रहेगा. प्रेम, राही को फोन करके बताता है कि वह शादी के बाद अलग रहेंगे. राही उससे पूछती है उसके इस फैसले के पीछे वजह क्या है.
प्रेम बताएगा क्यों करता है वह अपने पिता से नफरत
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम, राही को बताता है कैसे मोटी बा ने उससे झूठ बोला. राही उसे समझाती है कि इसके पीछे कोई वजह होगी, लेकिन प्रेम कुछ समझने के लिए तैयार नहीं होता. राही उससे पूछती है कि वह पराग से इतनी नफरत क्यों करता है. प्रेम उसे बताता है कि उसके पिता की वजह से उसकी मां गायत्री ने अपनी जान ले ली. प्रेम बताता है कि ख्याति उसके पिता पराग की असिस्टेंट थी. हालांकि दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. इस वजह से पराग ने गायत्री से दूरी बना ली. प्रेम ने कहा कि वह उस समय छोटा था, लेकिन वह अपने माता-पिता के बीच बढ़ते तनाव को देख पा रहा था.
इस वजह से हुई थी प्रेम की मां की मौत
प्रेम ने बताया कि उनके माता-पिता के बीच लड़ाई इतनी बढ़ गई कि उसकी मां डिप्रेशन में चली गई. हालांकि एक दिन उसकी मां का दुख इतना बढ़ गया कि उन्होंने नींद की गोलियां खाकर अपनी जान ले ली. ये जानकर राही हैरान हो जाती है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम और राही की शादी रस्में शुरू हो जाती है.मोटी बा कहती है परंपरा के अनुसार, दुल्हन के पिता को पहले दूल्हे के पैर धोने चाहिए. मोटी बा कहती है कि राही के पिता नहीं है तो ऐसे में बाबूजी को प्रेम के पैर धोने चाहिए. अनु ये सुनकर कहती है कि बाबूजी नहीं बल्कि वह ये रस्म करेगी क्योंकि वह राही की मां है.
यह भी पढ़ें- Anupama: ख्याति नहीं ये है प्रेम की असली मां, मरने से पहले राही से अपने पोते की शादी करवाना चाहती है मोटी बा
यह भी पढ़ें- Anupama: गिरती टीआरपी के बीच इन 2 एक्टर्स की शो में होगी एंट्री, प्रेम के अतीत से हटेगा पर्दा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










