Anupama: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के दर पहुंची अनुपमा, क्या घर के कलेश से छूटा पीछा?

Updated:
विज्ञापन
Anupama: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के दर पहुंची अनुपमा, क्या घर के कलेश से छूटा पीछा?

Anupama: महाशिवरात्रि के मौके पर अनुपमा शिव भक्ति में डूबी नजर आईं. अनुपमा के सेट पर खास पूजा का माहौल भी दिखा. अगर शो की बात करें तो शो में कीर्ति और कपिल की कहानी ने नया ट्विस्ट ला दिया है, जिससे ड्रामा और बढ़ गया है. पढे़ं ताजा अपडेट…

विज्ञापन

Anupama: अनुपमा की लीड स्टार रुपाली गांगुली के लिए आज का दिन बेहद खास बन गया है. महाशिवरात्रि के मौके पर उनका भक्तिभाव एक बार फिर देखने को मिला, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. रुपाली गांगुली को टीवी इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में गिना जाता है जो भगवान शिव की गहरी श्रद्धा रखती हैं. अक्सर उन्हें मंदिरों में पूजा करते या भोलेनाथ के दर्शन करते देखा जाता है. इस बार भी शिवरात्रि के मौके पर उन्होंने खास तरीके से पूजा की. 

शिवलिंग को गले लगाते हुए दिखीं अनुपमा

लेटेस्ट तस्वीरों में रुपाली शिवलिंग के सामने बैठकर पूजा करती नजर आईं. उन्होंने चंदन से शिवलिंग को सजाया और बड़े प्रेम से उसे गले लगाते हुए भी दिखीं. तस्वीरों में उनके चेहरे की खुशी साफ नजर आ रही है. फैंस को भी उनका ये भक्ति भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है और लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं.

हर साल सेट पर मनता है शिवरात्रि

बताया जाता है कि पिछले कई सालों से रुपाली ‘अनुपमा’ के सेट पर ही शिवरात्रि का त्योहार मनाती आ रही हैं. इस खास दिन पर पूरा सेट फूलों से सजाया जाता है और पूजा का माहौल बन जाता है. इस बार भी उनकी तस्वीरें देखकर लग रहा है कि शो में कोई बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, हालांकि इसके लिए दर्शकों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.

शो में लगातार बढ़ रहा है ड्रामा

इन दिनों ‘अनुपमा’ की कहानी में भी जबरदस्त मोड़ देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में कपिल और कीर्ति की एंट्री से कहानी और उलझ गई है. कीर्ति अपने परिवार से सच्चाई छिपाकर कपिल से बदला लेने में लगी है और शादी से बचने के लिए उसकी जिंदगी मुश्किल बना रही है. लेकिन इस बार अनुपमा ने उसकी सच्चाई सबके सामने ला दी है. कीर्ति का असली चेहरा सामने आते ही घरवालों को भी बड़ा झटका लगा है और कहानी अब एक नए मोड़ की तरफ बढ़ती नजर आ रही है.

यह भी पढे़ं: YRKKH: मायरा को आया पैनिक अटैक, अरमान और अभिरा का रिश्ता फिर उलझा

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola