Anupama: रूपाली गांगुली ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जीवन में कभी भी…

Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Jan 2025 5:44 PM

विज्ञापन

Anupama New Entry

Anupama: सीरियल अनुपमा को लेकर खबरें आ रही है कि रूपाली गांगुली जल्द ही इसे छोड़ देंगी. अब एक्ट्रेस ने इसपर रिएक्ट किया है और कहा कि वह अंत तक सीरियल का हिस्सा बनी रहेंगी.

विज्ञापन

Anupama: राजन शाही का शो अनुपमा किसी न किसी वजह से अक्सर लाइमलाइट में बना रहता है. जबसे सीरियल में लीप आया है तबसे टीआरपी लिस्ट में यह चौथे नंबर पर पहुंच गया. मेकर्स शो कहानी को बहतर करके दर्शक बटोरनी की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर बार असफल हो रहे हैं. हाल ही में शो से अलीशा परवीन को भी निकाला गया. जिसके बाद अद्रिजा रॉय की एंट्री हुई. फिर खबरें आई कि रूपाली गांगुली भी शो को छोड़ सकती है. अब एक्ट्रेस ने इसपर बात की है.

रूपाली गांगुली ने अनुपमा को बताया दूसरा घर

रूपाली गांगुली ने शो छोड़ने की खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि वह अंत तक जुड़ी रहेंगी. एक्ट्रेस ने ईटाइम्स संग बात करते हुए कहा, “वाह लोग कुछ ज्यादा ही मेरे बारे में सोच लेते हैं, लेकिन मेरे बारे में और शो के बारे में बात करने के लिए धन्यवाद. मैं क्या कह सकती हूं? हर व्यक्ति में एक कोर होता है और मेरा मानना ​​है कि राजन जी ने मुझे जो कुछ भी दिया है, चाहे वह पहचान, प्लेटफॉर्म और पद हो, मैं इस जीवन में कभी भी उसका बदला नहीं चुका पाऊंगी और अनुपमा मेरे लिए सिर्फ एक शो नहीं है. यह मेरा घर है, मेरा दूसरा घर, मेरे सभी प्यारे बच्चे यहां हैं, तो क्या कोई अपना परिवार, अपना घर छोड़ता है.”

अनुपमा छोड़ने पर क्या बोली रूपाली गांगुली

रूपाली गांगुली ने आगे कहा, ”भगवान न करें अगर राजन जी कभी कहें कि अब उन्हें मेरी जरूरत नहीं है, तो उनसे लड़ सकती हूं और बहस भी करूंगी कि मुझे शो का हिस्सा रहने दें. मैं सीरियल अनुपमा से अंत तक जुड़ी रहूंगी. अनुपमा मेरे अस्तित्व का हिस्सा बन गई हैं. लोग मेरे शो छोड़ने की खबरें लिख रहे हैं, लेकिन उन लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने मेरा सपोर्ट किया. कृपया अनुपमा देखते रहें. मेरा शो जारी रहना चाहिए. मैं पूरी लगन और लगन से मेहनत करती रहूंगी.”

यह भी पढ़ें- Fact Check: रूपाली गांगुली नहीं छोड़ रही अनुपमा, TRP बढ़ाने के लिए मेकर्स ने किया पब्लिसिटी स्टंट? जानें सच्चाई

यह भी पढ़ेंAnupama: अनुज के बाद रूपाली गांगुली भी छोड़ रही राजन शाही का शो अनुपमा? आएगा लीप, होगी नये किरदारों की एंट्री

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola