Anupama: मनीष गोयल ने TRP रेटिंग के कारण टीवी शो पर पड़ने वाले दबाब पर तोड़ी चुप्पी, कहा- महीने का समय…

Published by :Ashish Lata
Published at :11 Apr 2025 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
Manish Goel on TRP ratings

Manish Goel on TRP ratings

Anupama: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा में राघव की भूमिका निभाने वाले मनीष गोयल ने अब टीआरपी को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि साप्ताहिक टीआरपी रेटिंग सीरियल्स पर बिना मतलब का प्रेशर डालती है. जिससे शो अगर अच्छा परफॉर्म नहीं करता तो यह बंद हो जाता है.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. कहानी अपने दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है. हालांकि इस हफ्ते इसके टीआरपी रेटिंग में गिरावट देखी गई है. यह नंबर वन पॉजिशन छोड़कर दूसरे नंबर पर आ गई. उड़ने की आशा ने इसे पछाड़ा है. अब शो में राघव का रोल निभाने वाले मनीष गोयल ने साप्ताहिक टीआरपी रेटिंग के कारण टीवी शो पर पड़ने वाले लगातार दबाव के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की. उन्होंने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि शो को कितनी जल्दी जज किया जाता है.

टीआरपी रेटिंग के कारण शो को मिलने वाले दबाव पर क्या बोले मनीष गोयल

मनीष गोयल ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में टीवी शो के अचानक खत्म होने के मौजूदा चलन के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “आजकल, शो अक्सर कुछ महीनों के भीतर ही बंद हो जाते हैं और पूरी टीम और अभिनेताओं को इसका खामियाजा भुगतते देखना निराशाजनक है. मेरा सुझाव सरल है. हर शो को अपने दर्शक पाने के लिए कम से कम छह महीने का समय दें. किसी शो का भाग्य तय करने के लिए एक हफ्ते की टीआरपी रेटिंग पर निर्भर रहना उचित नहीं है.”

अनुपमा में अपने किरदार को लेकर क्या बोले मनीष गोयल

अनुपमा में अपनी भूमिका पर विचार करते हुए, उन्होंने साझा किया कि वह अपने किरदार से संतुष्ट हैं, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि अगर शो में एक आकर्षक कहानी है और जबरदस्त मोड़ आए, तो पुरुष-केंद्रित शो भी उतने ही सफल हो सकते हैं.

सीरियल अनुपमा के बारे में

इस बीच, रूपाली गांगुली के शो अनुपमा में अद्रिजा रॉय और शिवम खजूरिया महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. यह अपनी आकर्षक कहानी के चलते टॉक ऑफ द टाउन बना रहता है. अल्पना बुच, राहिल आजम, जालक देसाई जैसे कलाकार भी इसका हिस्सा हैं. फिलहाल कहानी प्रेम और राही के इर्द-गिर्द घूम रही है. उन्हें अपनी सौतेली मां के बारे में कई सनसनीखेज सच्चाई पता चलती है, जो उनकी जिंदगी बदलकर रख देती है.

यह भी पढ़ें- TRP Report Week 13: अनुपमा से छिना नंबर 1 का ताज, इस शो ने दी करारी शिकस्त, देखें टॉप 10 शोज की लिस्ट

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola